दुखदः मशहूर बंगाली एक्ट्रेस स्वातिलेखा सेनगुप्ता का निधन, 71 की उम्र में ली अंतिम सांस
6/17/2021 8:59:49 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री से आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सुनने को मिलती रहती है। हाल ही में मशहूर एक्ट्रेस स्वातिलेखा सेनगुप्ता के निधन की खबर सामने आई है। एक्ट्रेस का 71 की आयु में कोलकाता में निधन हो गया है। उनके दुनिया से जाने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
स्वातिलेखा सेनगुप्ता काफी समय से बीमार चल रही थीं। शहर के एक निजी अस्पताल में उनका किडनी संबंधी समस्याओं का इलाज चल रहा था, लेकिन इलाज के बीच ही ही एक्ट्रेस का निधन हो गया।
स्वातिलेखा और उनके पति रुद्रप्रसाद सेनगुप्ता का बंगाली रंगमंच के प्रति काफी योगदान है। स्वातिलेखा ने अपने करियर की शुरुआत 1970 में एक थिएटर से की थी। उन्होंने सत्यजीत रे की फिल्म 'घरे बाइरे', नंदिता रॉय-शिबोप्रसाद मुखर्जी द्वारा निर्देशित 'बेला शेष' और 'बेलाशुरु', राज चक्रवर्ती द्वारा निर्देशित 'धर्मजुद्धा' जैसी फिल्मों में काम किया था। साल 2011 में एक्ट्रेस को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ganga dussehra: घर पर इस विधि से करें स्नान, मिलेगा गंगा में डुबकी लगाने का लाभ

Mahesh Navami: महेश नवमी पर शिव जी होंगे प्रसन्न, आज हर इच्छा होगी पूरी

कर्नाटक कैबिनेट आवंटन: सिद्धारमैया कैबिनेट में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, जानें किसे क्या मिला?

June 2023 Monthly rashifal Libra: जानें, तुला राशि वालों के लिए जून महीने का हाल