बंगाली एक्टर सौमित्र चटर्जी की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती
10/10/2020 1:23:27 PM

मुंबई. कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। हर आए दिन कोई न कोई इसका शिकार हो रहा है। इसी बीच बीते दिनों बंगाली एक्टर सौमित्र चटर्जी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। एक्टर को कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन एक्टर की तबीयत में कोई सुधार देखने को नही मिल रहा है। जिसके चलते सौमित्र चटर्जी को ICU में शिफ्ट कर दिया है। इस बात की जानकारी अस्पताल प्रशासन ने दी है।
अस्पताल के डॉक्टर ने मीडिया से बात करते हुए बताया, 'मिस्टर चटर्जी को बेचैनी का अनुभव करने और तीव्र भ्रम की स्थिति में पहुंचने के बाद ITU में शिफ्ट कर दिया गया है। हमने उनकी नजदीकी निगरानी के लिए ITU में शिफ्ट किया है। उनकी स्थिति थोड़ी गंभीर बनी हुई थी, इसलिए हमें अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है।'
बता दें सौमित्र चटर्जी 6 अक्तूबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।जिसके बाद उन्हें कोलकाता के मिंटो पार्क स्थित बेलव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआत में उन्हें जनरल वॉर्ड में रखा गया लेकिन हालत में सुधार ना होने के चलते अब उन्हें अधिक देखभाल के लिए ITU में भर्ती किया गया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
यूथ क्रिकेट के 'Brand Ambassador' कहे जाने वाले शुभमन गिल का शुरुआती जीवन, सुबह 4 बजे जाते थे एकेडमी

Recommended News

CIA प्रमुख विलियम बर्न्स ने बीजिंग में की चीनी नेताओं से मुलाकात

Lok Sabha Election: 2024 की तैयारियों में जुटी सपा, अखिलेश ने संभाला मोर्चा...BJP को हराने के लिए बनाई रणनीति

इजरायल-मिस्र सीमा पर गोलीबारी में 3 इजरायली सैनिकों और मिस्र के 1 सैनिक की मौत

ओडिशा रेल हादसा : भारतीय नौसेना ने 43 कर्मियों की मेडिकल टीम भेजी, 1100 से अधिक घायल