बंगाली एक्टर सैबल भट्टाचार्य ने की सुसाइड की कोशिश, शेयर किया खून से लथपथ शरीर का वीडियो, हालत गंभीर

8/10/2022 9:37:58 AM

मुंबई: बंगाली इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर सैबल भट्टाचार्य ने अपने कोलकाता वाले घर पर कथित तौर पर सुसाइड करने की कोशिश की। इस वजह से उन्हें काफी चोट आई हैं। इस दौरान का वीडियो उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया है। वीडियो में एक्टर की गंभीर चोटें दिखाई दे रही हैं। यहां तक कि उनका चेहरा भी खून से पूरा लथपथ नजर आ रहा है। उनके इस खतरनाक कदम को उठाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस का कहना है कि सोमवार 7 अगस्त को एक्टर ने सुसाइड अटेम्प्ट किया था। उन्होंने खुद को धारदार हथियार से खुद को चोट पहुंचाई थी। फिलहाल उनका इलाज चित्ररंजन हाॅस्पिटल में चल रहा है लेकिन हालत में अभी कोई सुधार नहीं है।

खबरों की मानें तो वह प्रोफएशनल और पर्सनल लाइफ में परेशान थे। अपनी हालत का जिम्मेदार पत्नी और उनके मायके वालों को ठहराया है। जब उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया तब वह नशे में थे। डिप्रेशन का शिकार होने की वजह से उन्होंने ये कदम उठाया था। ये भी जानकारी मिली है कि जब उन्होंने ये कदम उठाया उस समय वो नशे की हालत में थे। वह डिप्रेशन के साथ-साथ एडिक्शन की समस्या से भी जूझ रहे थे।

सैलब भट्टाचार्य ने बंगाली सीरियल 'प्रोथोमा कादम्बिनी' से नेम-फेम कमाया था। सैबल ने अमर दुर्गा, कोरी खेला, उरोन टुब्री और मिठाई समेत कई टीवी शोज में काम किया है और पॉप्युलैरिटी हासिल की।

 

3 बंगाली एक्ट्रेसेस ने की सुसाइड


इससे पहले बंगाली एक्ट्रेस पल्लवी डे, बिधिशा डे मजूमदार और मॉडल-एक्टपर मंजूषा नियोगी ने आत्महत्या की थी।  मई के महीने में पल्लवी डे साउथ कोलकाता में अपने आवास पर मृत पाई गई थीं। इसके बादएक और बंगाली एक्ट्रेस बिधिशा डे मजूमदार भी कोलकाता में अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई. इस केस में सुसाइट नोट मिला था। इतना ही नहीं कुछ दिनों बाद मॉडल मंजूषा नियोगी की मौत की खबर भी सामने आई।  इन खबरों से पूरी इंडस्ट्री सन्न रह गई।
 

Content Writer

Smita Sharma