बिग बॉस की सबसे बोल्ड कंटेस्टेंट की तस्वीर पर मिले एेसे अश्लील कमेंट्स, दिया एेसे अनोखे अंदाज में जवाब

1/24/2018 3:04:26 PM

मुंबई: बिग बॉस 11 में बेनाफ्शा और प्रियांक की जोड़ी काफी चर्चा में रही। इनके बीच शो के दौरान दोस्ती हुई और फिर प्यार। लेकिन शो के खत्म होने साथ प्रियांक शर्मा और बेनाफ्शा सूनावाला का प्यार भी खत्म हो गया।

इन दिनों बेन थाईलैंड में बीच के किनारे अपना समय बिता रहीं हैं। हाल ही में उन्होंने इस पल की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की तो इस कॉन्फिडेंट एक्ट्रैस ने एक और बोल्ड फोटो शेयर कर दी। ये तस्वीर शेयर करना यूजर्स को एक तरह का करारा जवाब हैं। 

बिग बॉस के घर में बेनाफ्शा और प्रियांक की रिलेशनशिप को लेकर भी कई बाते चली थीं। यहां तक कि हिना ने प्रियांक को इस बात के लिए डांटा भी था कि बेन उनके बिस्तर पर देर रात तक क्यों रहती हैं। हालांकि शो के खत्म होने साथ प्रियांक शर्मा और बेनाफ्शा सूनावाला का प्यार भी खत्म हो गया।