सुसाइड से पहले ''बिना दर्द की मौत'' नहीं, केरल में प्रॉपर्टी के दाम ढूंढ रहे थे सुशांत, मुंबई पुलिस के दावों पर फिर उठे सवाल

8/29/2020 4:22:36 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही ये खबरें आने लगी थीं कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे। डिप्रेशन की वजह से उन्होंने सुसाइड कर लिया है।मुंबई पुलिस की जांच रिपोर्ट में भी फांसी से दम घुटना, मौत की वजह सामने आई थी। इतना ही नहीं रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया किसुशांत ने मरने से पहले  गूगल पर 'पेनलेस डेथ' यानी  'बिना दर्द की मौत' सर्च किया था। वहीं अब इसे लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है।

वहीं अब Times Now की रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत ने कुछ और सर्च किया था। रिपोर्ट के मुताबिक टाइम्स नाऊ को यह जानकारी जांच एजेंसी के करीबी सूत्र ने दी है। सुशांत के मरने का जो वक्त बताया जा रहा है, उस वक्त उन्होंने हिमाचल प्रदेश, केरल और कूर्ग में प्रॉपर्टी सर्च किया था। यहां वह ऑर्गेनिक फार्मिंग करना चाहते थे।

बता दें कि मुंबई पुलिस के चीफ परमबीर सिंह ने कहा था- 'सुशांत सिंह राजपूत गूगल पर दर्द रहित मौत सर्च करते थे। इसके अलावा बायपोलर डिसऑर्डर सर्च करते थे। अपना नाम सर्च किया करते थे और जब दिशा सालियान के साथ उनका नाम आया तो वह परेशान हो गए थे।' ऐसे में एक बार फिर मुंबई पुलिस के दावों पर सवाल उठ रहे हैं। 

रिया ने भी किया था ऑर्गेनिक फार्मिंग का खुलासा

रिया चक्रवर्ती ने भी कुछ न्यूज चैनल से बातचीत में कहा था- 'मई में सुशांत साउथ इंडिया के शहर कूर्ग में सेटल होने की प्लानिंग कर रहे थे। उन्होंने अपने वकील, फ्लैटमेट्स और अपने दूसरे दोस्त आयुष शर्मा को फोन करके बताया था। सुशांत पहले बीर (हिमाचल प्रदेश) शिफ्ट होने का प्लान बना रहे थे। सुशांत सोच रहा था कि वह छह महीने के लिए शूटिंग के लिए आएंगे। वह पहाड़ों में अपना आशियाना बनाना चाहते थे। उसे पहाड़, शांति और खेती चाहते थे।' इसके अलावा सुशांत के दोस्त और परिवारवाले भी बता रहे थे कि वह ऑर्गेनिक खेती करना चाहते थे। सुशांत के दोस्त महेश शेट्टी ने भी ये बात कही थी कि वह ऑर्गेनिक फार्मिंग की प्लानिंग करते थे।

सरकारी गवाह बनने को तैयार दीपेश-सिद्धार्थ पिठानी 

सुशांत केस में एक अहम मोड़ आ गया है। सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी और नौकर दीपेश सावंत ने सरकारी गवाह बनने की ख्वाहिश जताई है। ये दोनों ही 8 जून से 14 जून तक सुशांत के अपार्टमेंट में थे। 

हो सकता है लाई डिटेक्टर टेस्ट

सीबीआई ने सिद्धार्थ पिठानी, नीरज और सैमुअल मिरांडा से कई राउंड पूछताछ की है। वहीं रिया से पहले दिन करीब 10 घंटे पूछताछ चली थी। उन्हें दूसरे दिन भी बुलाया गया है। खबरें हैं कि जांच एजेंसी रिया सहित मुख्य आरोपियों और गवाहों का लाई डिटेक्टर टेस्ट कर सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि केस की जांच में मुख्य गवाहों के बयान आपस में नहीं मैच कर रहे।

 

Smita Sharma