बर्थडे से पहले अपने चाहने वालों से रूबरू हुए साउथ एक्टर राम चरण,मिनटों में वायरल हुईं फैंस संग ली सेल्फी

3/27/2021 11:23:07 AM

मुंबई: साउथ स्टार राम चरण के चाहने वालों की गिनती किसी दिग्गज स्टार्स से कम नहीं हैं। ऐसे में उनके चाहने वालों के लिए 27 मार्च का दिन भी बेहद खास है। दरअसल,आज साउथ स्टार राम चरण राम चरण अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

PunjabKesari

ऐसे में उनके चाहने वाले उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि राम चरण के बर्थडे की खुशी उनके फैंस के बीच शुक्रवार से देखने को मिली। दरअसल, 26 मार्च की शाम राम चरण के क्रेजी फैंस एक्टर के घर के बाहर पहुंचे। वहीं फैंस का इतना प्यार देख राम चरण भी फैंस से मिलने घर के बाहर पहुंचे।

PunjabKesari

यहां उन्होंने फैंस संग सेल्फी किल्क करवाई, जो कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है। इसके अलावा उन्होंने हाथ जोड़ फैंस के अभिवादन भी किया।

PunjabKesari

राम चरण के अपने चाहने वालों के साथ रूबरू होने की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।  फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

बर्थडे पर फैंस को दिया खास तोहफा

हाल ही में राम चरण ने अपनी फिल्म 'आरआरआर' से अपना लुक शेयर किया है। रिलीज हुए नए लुक में राम चरण एक निपुण धनुर्धर की तरह पोज देते हुए दिख रहे हैं। ये फर्स्ट लुक इस वक्त हर ओर चर्चा में हैं। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट, अजय देवगन जैसे स्टार्स हैं। 

PunjabKesari


राम चरण कई बॉलीवुड फिल्म में नजर आ चुके हैं। एक्टर ने साल 2013 में अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म जंजीर के साथ हिंदी दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश की थी। फिल्म में राम चरण के साथ एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी हालांकि राम चरण की एक्टिंग के लोग कायल हो गए थे। 

View this post on Instagram

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News