पंचत्वों में विलीन बिशन सिंह बेदी..श्रद्धा कपूर ने खरीदी Lamborghini Car, पढ़े बाॅलीवुड से जुड़ी टाॅप 10 खबरें

10/25/2023 6:57:21 PM

मुंबई: अक्टूबर महीने का 25वां दिन भी बी-टाउन इंडस्ट्री से कई बड़ी खबरें लेकर आया। अगर आपसे कोई खबर छूट गई है तो बाॅलीवुड तड़का की टीम आपके लिए टाॅप 10 लेकर आई है जिसमें आज की सारी बड़ी खबरें शामिल हैं। जहां बाॅलीवुड एक्टर अंगद बेदी ने नम आंखों से पिता बिशन सिंह बेदी को अंतिम विदाई दी। वहीं दशहरे के मौके पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने चमचामाती Lamborghini Car खरीदी। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत की टाॅप 10 खबरों पर एक नजर...


दिल तोड़ देने वाली तस्वीरें: पंचत्वों में विलीन बिशन सिंह बेदी

 

 

 बेदी परिवार के लिए 23 अक्टूबर का दिन बेद ही दिल तोड़ देने वाला रहा। 23 अक्टूबर को बाॅलीवुड एक्टर अंगद बेदी से उनके पिता बिशन सिंह बेदी का हाथ हमेशा के लिए छूट गया। पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी ने 77 की उम्र में अंतिम सांस ली। 24 अक्टूबर की शाम बिशन सिंह बेदी का अंतिम संस्कार किया गया है जहां से दिल तोड़ देने वाली तस्वीरें सामने आईं हैं। बेदी का अंतिम संस्कार उनके बेटे अंगद बेदी और बहू नेहा धूपिया सहित उनके परिवार ने किया।

 


'जय श्री राम' का नारा लगाते ही कंगना ने चलाया तीर...धूं-धूं कर जला रावण का पुतला

 

24 अक्टूबर को पूरे देश में विजयदशमी का त्योहार मनाया गया। दशहरे के मौके पर कई जगहों पर रामलीला की गई और शाम को रावण के पुतले को आग लगाई गई। हर साल की तरह लव कुश रामलीला मैदान में भी रावण  के पुतले को आग लगाई गई लेकिन इस बार यहां कुछ अलग देखने को मिला। दरअसल,  50 साल के इतिहास को बदलते हुए इस बार रावण के पुतले को एक महिला ने जलाया। ये महिला और कोई नहीं बल्कि कंगना रनौत थी। कंगना  लाल किले में दिल्ली की प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में रावण दहन के लिए पहुंची।  कंगना ने तीर चलाकर रावण के पुतले को आग लगाई और  'जय श्री राम' का नारा लगाया।  इसके साथ ही वह 50 साल के इतिहास में ऐसा करने वाली वह पहली महिला बन गईं। 

 


दशहरा पर श्रद्धा कपूर ने खरीदी नई Lamborghini Car

 

श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेसेस में से एक हैं। बीते दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में आई श्रद्धा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी खबरों में रहने की वजह कोई फिल्म या किसी को डेट करना नहीं है बल्कि एक्ट्रेस का कीमती तोहफा है जो उन्होंने खुद को गिफ्ट किया है। दरअसल, श्रद्धा ने  दशहरा के शुभ त्योहार पर खुद को शानदार गिफ्ट दिया है। उन्होंने इस लग्जरी गाड़ी के साथ श्रद्धा ने कई तस्वीरें क्लिक करवाईं है जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

 


रानी मुखर्जी ने 'सिंदूर खेला' में बजाया ढोल, स्टार्स संग खूब मचाया धमाल

 

दुर्गा पूजा हर बंगाली के लिए सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि एक भावना है।  वहीं दशमी के दिन सिंदूर खेला बंगालियों में फेमस कल्चर है। बी-टाउन में भी दुर्गा पूजा की धूम देखने को मिली। इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सिलेब्रिटीज़ साथ सिंदूर खेला करते नजर आए। यहां रानी मुखर्जी से लेकर अनुराग बासु जैसे कई स्टार्स नजर आए। रानी इस दौरान मां दुर्गा की भक्ति में लीन नजर आई। उन्होंने विजयदशमी पर डांस कर इसका जश्न मनाया।

 


 


'तुम लंदन में पले बढ़े हो,चलो वहीं' देश छोड़कर जाना चाहती थीं शिल्पा शेट्टी

 

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा इस समय फिल्म 'UT69' को लेकर चर्चा में है। फिल्म उनकी जिंदगी पर आधारित हैं, जहां उनके जेल जाने की कहानी को बयां किया गया है। खास बात ये है कि फिल्म में वह बतौर एक्टर दिखेंगे। इस बीच राज कुंद्रा ने बड़ा खुलासा किया है कि जब वह पॉर्नोग्राफी केस में जेल गए थे तो शिल्पा शेट्टी ने पति को सलाह दी थी कि उनके परिवार को देश छोड़कर सात समंदर पार बस जाना चाहिए।  

 

 


 

Video: शिल्पा शेट्टी ने घर पर यूं मनाया दशहरा


एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हिंदू धर्म और इसके त्योहारों पर पूरी मान्यता रखती हैं। वह हमेशा हर त्योहार अपनी फैमिली के साथ खूब धूमधाम से मनाती नजर आती हैं। इसी बीच 24 अक्टूबर को दशहरा के त्योहार पर शिल्पा शेट्टी ने अपने परिवार संग रावण दहन किया, जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

रणबीर कपूर ने लिया फिल्मों से ब्रेक लेने का फैसला 


एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी। हालांकि, इस फिल्म की रिलीज से पहले ही एक्टर ने फिल्मों से ब्रेक लेने का फैसला कर लिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा कि वो जल्द ही कुछ दिनों के लिए फिल्मों से ब्रेक लेने वाले हैं।

 

अर्जुन संग ब्रेकअप रूमर्स पर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी

 

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने साल 2017 में अरबाज खान से तलाक ले लिया था और इसके बाद से ही वे अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर कपल गोल्स देते दिखाई देते हैं, लेकिन इसी बीच बीते दिन खबरें उड़ी थीं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, उस वक्त कपल ने इसपर कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया था, लेकिन अब मलाइका अरोड़ा ने इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

 

स्टैंडअप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी ने खरीदी करोड़ों की नई कार




देश में इस वक्त फेस्टिव सीजन चल रहा है और ऐसे में स्टार्स अपने घर में लग्जरी गाड़ियां ला रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर 4 करोड़ से ज्यादा की कीमत की कार खरीद चर्चा में आ गईं हैं। वहीं, उनके बाद अब मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्टर अनुभव सिंह बस्सी ने भी एक लग्जरी कार खरीदी है। नई कार के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं।

 

इजरायल और हमास में जारी युद्ध के बीच कंगना ने की इजरायली एम्बेसडर से मुलाकात

 

इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग के बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में इजरायली राजदूत नाओर गिलोन से मुलाकात की। इस दौरान  एक्ट्रेस ने इस जंग को लेकर अपना पक्ष रखा और साथ ही हमास की तुलना रावण से की। इजरायली एम्बेसडर से मुलाकात की तस्वीरें कंगना ने सोशल मीडिया में शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।  


 

 

 

Content Writer

Smita Sharma