‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की ब्यूटी शिवांगी जोशी ने शेयर की बोल्ड तस्वीरें, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

12/6/2022 3:59:45 PM

मुंबई। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘बालिका वधू 2’ ब्यूटी शिवांगी जोशी टीवी इंडस्ट्री की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह बचपन से ही फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। शिवांगी आखिरी बार ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में नजर आई थीं। उसके बाद से शिवांगी जोशी पर्दे से गायब हैं। उनके फैंस उन्हें बहुत याद कर रहे हैं और चाहते हैं कि वह जल्द ही पर्दे पर वापसी करें। ऐसा लगता है कि शिवांगी ने लगभग 6-7 साल तक टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काम करने के बाद ब्रेक ले लिया है। और इसलिए, अभी के लिए, शिवांगी अपने फैंस को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जोड़े हुए हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों ने फैंस के झकझोर कर रख दिया है।

PunjabKesari

शिवांगी सोशल मीडिया पर काफी फोटोशूट शेयर करती रही हैं। हालांकि, उनके पिछले कुछ फोटोशूट सुपर हॉट रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by शिवांगी जोशी (@shivangijoshi18)

‘बालिका वधु 2’ ब्यूटी ने सीक्विन्ड स्कर्ट और टॉप पहना है। एक्ट्रेस अपने आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही है। अपने हेयर डू के लिए, शिवांगी ने साइड बन पर कुछ ढीले स्ट्रैंड्स के साथ ब्रेडेड हेयरडू चुना

शिवांगी को अपने मेकअप के साथ सिंपल दिखना पसंद है। उन्होंने अपने फोटोशूट के लिए सॉफ्ट ग्लैम लुक चुना। अभिनेत्री ने अपने होठों पर न्यूड लिप्सटिक का यूज किया है।

PunjabKesari

शिवांगी जोशी सबसे सुंदर और सबसे कम उम्र की अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अपनी एक्टिंग के लिए दुनिया भर में तारीफें बटोरी है। उनका ग्लैम लुक अक्सर मन को मोह लेता है। एक्ट्रेस ने सोमवार की रात तस्वीरें शेयर कीं और देखते ही देखते फैन्स के होश उड़ गए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News