शाहरुख खान की बेटी को मात देती हैं संजय कपूर की बेटी, किलर फिगर देख फटी रह जाएंगी आखें

2/4/2018 11:46:33 AM

xमुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर के भाई संजय कपूर ने राजा, औज़ार, सिर्फ तुम जैसी कुछ हिट फिल्मों में काम किया लेकिन आज उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। 52 साल के संजय कुछ दिनों पहले तक स्टार प्लस के शो ‘दिल संभल जा ज़रा’ में नज़र आ रहे थे।

इस सीरियल में उनके रोल ने दर्शकों की जमकर वाहवाही लूटी। सीरियल का क्लाइमेक्स बीते 2 फरवरी को दिखाया गया लेकिन ये बात कम ही लोग जानते हैं कि अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले इस अभिनेता की एक खूबसूरत बेटी भी है। जिनका नाम शनाया कपूर है।

शनाया शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना खान और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे की बहुत अच्छी दोस्त हैं। वह अक्सर कई मौकों पर साथ दिखाई देती हैं। शनाया दिखने में बेहद खूबसूरत हैं। खूबसूरती में वह किसी भी हीरोइन को कड़ी टक्कर दे सकती हैं।

सुहाना और अनन्या को तो बहुत लोग पहचानते हैं लेकिन शनाया को शायद ही लोगों ने देखा है। देखा भी होगा तो उन्हें पता नहीं होगा कि वह संजय कपूर की बेटी हैं। इसलिए आज हम आपके लिए शनाया कपूर की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें लेकर आये हैं। 

बता दें कि शनाया की खूबसूरती के चर्चे बॉलीवुड के साथ-साथ पूरे देश में है। भले ही शनाया लाइमलाइट से दूर हों लेकिन वह सोशल मीडिया साइट्स पर काफी एक्टिव रहती हैं। आये दिन वह अपनी खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डालती रहती हैं।

शनाया की एंट्री जल्द ही बॉलीवुड में हो सकती है। खबरों की मानें तो  निर्देशक करण जौहर शनाया को अपनी फिल्म से लांच कर सकते हैं। मुंबई में जन्मी शनाया की पढ़ाई भी यहीं से हुई है।