''खुश रहो, मेरी रहो..हैप्पी बर्थडे बेबी'' मलाइका संग अर्जुन ने शेयर की प्यारी तस्वीर, लेडी लव संग एक्टर का दिखा रोमांटिक अंदाज

10/23/2022 12:13:18 PM

मुंबई: बाॅलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा 23 अक्टूबर को अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर मलाइका को उनके फैंस, दोस्तों और परिवार वालों ने ढेर सारी शुभाकामनाएं भेजीं। इस लिस्ट में मलाइका के बाॅयफ्रेंड अर्जुन कपूर का नाम भी शामिल है। अर्जुन कपूर ने रोमांटिक अंदाज में  लेडी लव मलाइका अरोड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

PunjabKesari

अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ मिरर सेल्फी टाइप प्यारी सी तस्वीर शेयर की है जिसमें कपल बहुत प्यारे लग रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अर्जुन कपूर ने लिखा-'यिन टू माय यांग, हैप्पी बर्थडे बेबी, बस तुम हो, हमेशा खुश रहो और मेरी बनकर रहो।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन की फिल्म  'एक विलेन रिटर्न्स' हाल ही में रिलीज हुई थी।अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो अर्जुन जल्द ही फिल्म कुत्ते में नजर आएंगे। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, कोणका सेन शऱ्मा जैसे स्टार्स हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News