Happy Birthday: जब Ranbir Kapoor की गर्लफ्रेंड पर आया था Imran का दिल, रचा ली थी शादी

1/13/2023 12:01:53 PM

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्टर इमरान खान आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इमरान बेहद क्यूट और हैंदसम एक्टर माने जाते हैं। जाने तू या जाने न से डेब्यू करने के बाद तो इमरान लड़कियों के क्रश बन गए थे। लेकिन इमरान का दिल जिस लड़की पर आया था ये दिलचस्प हैं। 

इमरान खान ने साल 2008 में फिल्म जाने तू या जाने ना से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ जेनेलिया डिसूजा भी नजर आईं थी। इस फिल्म ने इमरान को रातों रात स्टार बना दिया था। क्यूट और हैंडसम इमरान को देख कई लड़किया उन पर दिल हार बैठी थी। इसी समय रणबीर कपूर ने भी इंडस्ट्री में एंट्री मारी थी। दोनों की टक्कर कॉम्पिटीटर के तौर पर तो थी ही लेकिन इनकी टक्कर लव लाइफ में भी देखने को मिली। 


दरअसल, इमरान और रणबीर ने एक ही समय में इंडस्ट्री में एंट्री मारी थी। उस समय रणबीर कपूर की एक गर्लफ्रेंड हुआ करती थी, जिसका नाम अवंतिका मलिक था। उस समय अवंतिका जस्ट मोहब्बत में काम करती थीं। रणबीर उस समय अवंतिका के दीवाने थे वो अक्सर उनसे मिलने सेट पर पहुंच जाया करते थे। लेकिन इस बीच अवंतिका और इमरान की लव स्टोरी कब शुरु हो गया पता ही नही चला। इमरान ने सिर्फ 19 साल की उम्र में अवंतिका को डेट करना शुरु कर दिया था जिसके 8 साल बाद दोनों ने शादी भी कर ली। दोनों की एक बेटी है , हालांकि अब दोनों अलग हो गए हैं। 

इमरान खान ने 'जाने तू जाने ना' के बाद 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'आई हेट लव स्टोरीज', 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' जैसी फिल्में की हैं। इमरान मामा व एक्टर आमिर खान की फिल्में 'कयामत से कयामत तक', और 'जो जीता वही सिकंदर' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी काम कर चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

kahkasha


Recommended News

Related News