Bday Special: हिट फिल्में देकर इंडस्ट्री से गायब हुईं रिया सेन, कंट्रोवर्सियल लव लाइफ को लेकर रहीं सुर्खियों में

1/24/2023 12:32:26 PM

मुंबई। रिया सेन बॉलीवुड के जाने-माने चेहरों में से एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। हालाँकि, उनका बॉलीवुड करियर उतना सफल नहीं रहा लेकिन वह अपने कंट्रोवर्सियल लाइफ के लिए चर्चा में रहीं। एक्ट्रेस आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके बर्थडे पर एक नजर बॉलीवुड में उनके सफर पर।

रिया सेन पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर फाल्गुनी पाठक द्वारा गाए गए उनके सॉन्ग 'चुड़ी जो खनके हाथ में' से फेमस हुईं। 90 के दशक का यह गाना आज भी बहुत लोकप्रिय है। रिया सेन त्रिपुरा के शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी नानी सुचित्रा सेन बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उनकी मां मुनमुन सेन भी बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकी हैं। रिया सेन की बहन राइमा सेन भी कई वीडियो एल्बम और मूवी में नजर आ चुकी हैं।

रिया सेन ने कुछ अच्छी फिल्मों में एक्ट किया है, लेकिन वह इंडस्ट्री में उतनी सफल नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने बंगाली फिल्मों में काम करना शुरू किया। रिया सेन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म स्टाइल से की थी। वह अपने रिलेशनशिप को लेकर खबरों में बनी रहीं। उनका नाम एक्टर अक्षय खन्ना से जोड़ा गया था। दोनों ने फिल्म 'लव यू ऑलवेज' में साथ काम किया। हालाँकि, फिल्म कभी रिलीज़ नहीं हुई लेकिन रिया और अक्षय के बीच प्यार परवान चढ़ा। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। रिया का नाम क्रिकेटर श्रीसंत के साथ भी जुड़ा था।

जिस विवाद ने बॉलीवुड को झकझोर कर रख दिया, वह है उनका एमएमएस। ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’ के सेट पर, उनके को-एक्टर ने एक्ट्रेस पर निर्वस्त्र होने का आरोप लगाया। दरअसल, उनके को-स्टार निशांत मलकानी ने आरोप लगाया था कि जब दोनों कलाकार इंटिमेट सीन शूट कर रहे थे, तभी एक्ट्रेस ने कैमरे के सामने अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्टाइल से की थी। उन्होंने झंकार बीट्स, मलयालम हॉरर फिल्म अनंतभद्रम, नौका डूबी में भी अभिनय किया है। नौका डूबी के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस केटेगरी में स्टार गाइड का अवार्ड मिला। आखिरी बार एक्ट्रेस फिल्म ‘रब्बा मैं क्या करूं’ में नजर आई थीं। उन्होंने हिंदी, बंगाली, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषा की फिल्मों में काम किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News