Bigg Boss 16 Day 2: शिव-सौंदर्या के बीच हुई लड़ाई, साजिद खान समेत ये 5 घरवाले हुए नॉमिनेट

10/4/2022 9:30:28 AM

मुंबई: सलमान खान के विवादित शो 'बिग बॉस 16'  का 1 अक्टूबर को धमाकेदार आगाज हुआ। ग्रैंड प्रीमियर में कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई तो दूसरे एपिसोड में बिग बॉस उनके साथ ही खेलते दिखाई दिए। घर में दूसरे दिन ही शिव ठाकरे और सौंदर्य की लड़ाई भी देखने को मिली। वहीं शो की शुरुआत में घर से बेघर होने के लिए 6 लोग नाॅमिनेटिड हुए। आइए डालते हैं बिग बाॅस के दूसरे दिन के एपिसोड पर एक झलक...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

शिव ठाकरे और सौंदर्य के बीच लड़ाई
 
दूसरे दिन की शुरुआत बिग बॉस के एंथम साॅन्ग से हुई। गार्डन एरिया में जहां शालीन ने सुम्बुल को पूल में फेंककर सबका मूड लाइट किया। वहीं गार्डन में शिव और सौंदर्य की हल्की बहसबाजी भी हो गई। दरअसल, शिव और अब्दू को कल की ही तरह झाडू लगा रहे थे। तभी वहां सौंदर्य लेटकर मेडिटेशन कर रही थीं लेकिन शिव बार-बार वहां झाडू लगा रहे थे। यह देख सौंदर्य उन पर भड़क गईं। इसके बाद अब्दू ने अपनी अतरंगी हरकतों और क्टूनेस से वहां का माहौल शांत करने की कोशिश की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

शो की शुरुआत में ही चर्चा में आया अंकित गुप्ता और प्रियंका चौधरी का रिश्ता

बिग बॉस में कपल न बनें किसी को प्यार न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इस बार तो एक कपल बाहर से ही जोड़ियों में आया है।हालांकि जब निमृत अहलूवालिया ने अंकित गुप्ता से पूछा कि उनका रिलेशनशिप स्टेटस क्या है तो वह बोले कि प्रियंका चौधरी उनकी सिर्फ अच्छी दोस्त हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बिग बॉस 16 के दूसरे दिन नॉमिनेशन हुआ। यह गार्डन एरिया में हुआ, जहां सबको बारी-बारी से आकर बिना वजह बताए दो को नॉमिनेट करना था। कैप्टन होने की वजह निमृत अहलूवालिया नॉमिनेट नहीं हुईं हालांकि उन्होंने 2 कंटेस्टेंट के नाम जरूर लिए जो थे अर्चना और शिव। इन दोनों के अलावा साजिद खान, गौतम सिंह विग, एमसी स्टैन, गौरी नागौरी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News