व्हाइट सूट... माथे पर बिंदी तेजस्वी प्रकाश के देसी लुक ने चुराई लाइमलाइट,नागिन 6 के सेट से सामने आईं एक्ट्रेस की तस्वीरें

2/2/2022 1:02:45 PM

मुंबई: एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं। एक तरफ जहां उन्होंने बिग बाॅस 15 की ट्राॅफी अपने नाम की। वहीं दूसरी तरफ शो में रहते हुए ही उन्हें नागिन सीरियल ऑफर किया गया और उनकी लॉटरी ही लग गई।

अब घर से निकलने के बाद तेजस्वी प्रकाश ने 'नागिन 6' की शूटिंग शुरू कर दी है। बीती शाम ही तेजस्वी प्रकाश को नागिन 6 के सेट पर देखा गया। इस दौरान तेजस्वी प्रकाश को मीडिया ने चारों तरफ से घेर लिया।

सेट पर तेजस्वी प्रकाश एकदम देसी अंदाज में दिखीं। लुक की बात करें तो वह व्हाइट सूट में बला की खूबसूरत दिखीं। उनके इस सूट पर पिंक फूल बने थे। तस्वीरों को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि इस देसी अंदाज में तेजस्वी प्रकाश बहुत क्यूट लग रही हैं।

नो मेकअप लुक में भी तेजस्वी प्रकाश का चार्म जरा भी कम नहीं हुआ है। माथे पर लगी बिंदी उनके लुक को परफेक्ट बना रही है। फैंस तेजस्वी के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। मीडिया को देखते ही तेजस्वी प्रकाश मुस्कुरा दीं।  

बता दें नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 स्टार सिम्बा नागपाल के साथ रोमांस करने वाली हैं।

 

Content Writer

Smita Sharma