सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर सुन टूटा दिव्या अग्रवाल का दिल,बोलीं-''किसी ने सही कहा जिन्हें हम प्यार करते हैं उन्हें अक्सर खो देते हैं''

9/22/2021 9:56:56 AM

मुंबई: 'बिग बाॅस ओटीटी' की विनर और एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने हाल ही मे एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर दुख जाहिर किया। दरअसल, दिव्या अग्रवाल इंत तक बिग बाॅस ओटीटी के घर में थी जिस वजह से उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बारे में पता नहीं था।

ऐसे में जब वह घर से बाहर निकली तो उन्हें ये खबर मिली। इस खबर को सुन दिव्या अग्रवाल का दिल टूट गया। उन्होंने कहा कि किसी ने सही कहा जिन्हें हम प्यार करते हैं उन्हें अक्सर खो देते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divya AmarSanjay Agarwal (@divyaagarwal_official)

 

दिव्या ने ये बात लाइव सेशन के दौरान कही। दिव्या ने फैंस संग चैट के दौरान कहा-'किसी ने सही कहा कि जिन्हें हम प्यार करते हैं। उन्हें हम अक्सर खो देते हैं। मैंने अपने फिनाले से पहले सिद्धार्थ शुक्ला की दिल दहला देने वाली खबर के बारे में सुना। ये खबर मेरे लिए चौंकाने वाली खबर थी। उनसे मैंने बहुत कुछ सीखा था।मुझे बहुत लोगों ने प्रेरित किया है. जिन्हें हम प्यार करते हैं वे दूर नहीं जाते, वे हमेशा हमारी यादों और बातचीत में रहते हैं।'

इसके अलावा दिव्या ने इंस्टा स्टोरी पर सिद्धार्थ शुक्ला की एक तस्वीर भी शेयर की।  सिद्धार्थ शुक्ला की फोटो को शेयर कर कैप्शन में लिखा-'सिद्धार्थ आपको हर चीज के लिए धन्यवाद। आपको बहुत लोगों ने अपना भरपूर प्यार दिया। आपको बहुत याद किया जाएगा। रेस्ट इन पीस।'

बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला 2 सितंबर  दुनिया को अलविदा कह गए। खबरों के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हार्ट अटैक से हुआ। सिद्धार्थ को महज 40 की उम्र में चल बसे। सिद्धार्थ शुक्ला की मृत्यु से उनके परिवार, दोस्तों और उनके फैंस सदमे में आ गए थे। फैंस अक्सर उनसे जुड़ी बातों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। 

Content Writer

Smita Sharma