BB OTT: अक्षरा और शमिता के बीच फिर हुई अनबन, शेट्टी सिस्टर की ऐज का मजाक उड़ाते हुए बोलीं-''ये तो मेरी मां की उम्र की है''

8/13/2021 12:30:47 PM

मुंबई: 'बिग बॉस ओटीटी' की  शुरुआत हो चुकी है। पहले ही दिन से घर में शुरू हुई तू-तू, मैं-मैं अब भी देखने को मिल रही हैं। शो के पहले हफ्ते में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और बॉलीवुड स्टार शमिता शेट्टी की साथ बनती नहीं दिख रही है। इस मनमुटाव की शुरूआत खाने को लेकर शुरू हुई थी, जो खत्म ही नहीं हो रही है। अब अक्षरा ने शमिता की उम्र का मजाक उड़ाया। अक्षरा ने शो की कंटेस्टेंट उर्फी जावेद के साथ शमिता के बारे में बातचीत की।

इस दौरान अक्षरा सिंह  शमिता शेट्टी को 'मौसी' कहकर संबोधित करती नजर आईं। वह उर्फी को कहती हैं-'मुझे नहीं पता था कि शमिता 42-43 साल की है और इतने लंबे समय से इंडस्ट्री में है। शमिता की ऐज-शेमिंग करते हुए अक्षरा आगे कहती हैं-ये चतो मेरी मां की उम्र की है। उर्फी और अक्षरा दोनों इस पर हंसते हैं और उसे 'मौसी' कहते हैं। वह कहती हैं कि चूंकि शमिता और उसकी मां एक ही उम्र के हैं इसलिए वह उसे अपनी मासी कहकर संबोधित करेगी।'

दूसरे सदस्यों पर हावी होने का लगाया आरोप

पिछले दिनों घर में हुए एक टास्क में अक्षरा ने शमिता पर खुद को हाई-फाई दिखाने और घर के अन्य सदस्यों पर हावी होने का आरोप लगाया था। अक्षरा ने कहा था कि शमिता घर की हर चीज पर नजर रखती हैं वो अक्सर दूसरों पर हावी होने की कोशिश करती हैं। अक्षरा की बात सुनकर उर्फी जावेद भी उनकी हां में हां मिलाती हुईं नजर आती हैं और कहती हैं कि शमिता हर चीज को अपने हिसाब से चलाने की कोशिश करती हैं।

अपना सीजन जीत नहीं पाई और हमें डिक्टेट करती है

उर्फी जावेद आगे बात करते हुए अक्षरा के सामने जैसे ही ये कहती हैं-'शमिता पहले भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं वो तुरंत ही हैरान हो जाती हैं। दरअसल उर्फी जावेद अक्षरा से बात करते हुए कहती हैं अपने सीजन में हारकर गईं, क्या कर लिया। अपना सीजन जीत नहीं पाई हमें डिक्टेट करने की कोशिश करती है। अक्षरा को ये जानकर ताज्जुब होता है कि शमिता शेट्टी इससे पहले भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं।'

बता दें शमिता पहली बार रियलिटी शो नहीं कर रही हैं, उन्होंने इससे पहले 2009 में बिग बॉस 3 के घर में प्रवेश किया था। वह अपनी बहन शिल्पा शेट्टी की शादी में शामिल होने के लिए 34वें दिन शो से बाहर चली गई थीं। 

Content Writer

Smita Sharma