मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का ऐलान, कर्नाटक रत्न पुरस्कार से सम्मानित होंगे दिवंगत पुनीत राजकुमार
11/17/2021 10:44:48 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का महज 46 साल की उम्र में 29 अक्टूबर को निधन हो गया था, जिससे उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा है। भले ही आज वो इस दुनिया में नहीं है, लेकिन याद बनकर हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा हैं। वहीं बीते मंगलवार को कर्नाटक सरकार ने ऐलान किया कि दिवंगत पुनीत राजकुमार को कर्नाटक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। ये एलान कर्नाटक के मुख्मंत्री बसवराज बोम्मई ने अपने टि्वटर हैंडल के जरिए भी किया।
कर्नाटक रत्न से सम्मानित होने वाले दिवंगत पुनीत राजकुमार 10वें शख्स होंगे। यह पुरस्कार कर्नाटक का सर्वोच्च पुरस्कार है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने इस पुरस्कार का ऐलान कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम में किया था। ये कार्यक्रम पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए रखा गया था। इसका कार्यक्रम नाम 'पुनीत नामाना' रखा गया था।
ಕನ್ನಡನಾಡಿನ ಜನಪ್ರಿಯ ಕಲಾವಿದ ದಿವಂಗತ ಶ್ರೀ ಪುನೀತ್ ರಾಜಕುಮಾರ್ ಅವರಿಗೆ ಮರಣೋತ್ತರ ಕರ್ನಾಟಕ ರತ್ನ ಪ್ರಶಸ್ತಿ ನೀಡಿ ಗೌರವಿಸಲು ರಾಜ್ಯ ಸರ್ಕಾರ ತೀರ್ಮಾನಿಸಿದೆ.
— Basavaraj S Bommai (@BSBommai) November 16, 2021
State Government has decided to honour late Sri #PuneethRajukumar with Karnataka Ratna award posthumously.#KarnatakaRatna
वहीं ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने लिखा- राज्य सरकार ने मरणोपरांत कर्नाटक रत्न से सम्मानित दिवंगत श्री पुनीत राजकुमार को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
बता दें, पुनीत राजकुमार का निधन 29 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। पुनीत राजकुमार, कर्नाटक फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार डॉ. राजकुमार के बेटे थे। उनके पिता राजकुमार भी कर्नाटक सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Nawada News: ट्रैक्टर और कंटेनर की टक्कर में दो लोगों दर्दनाक मौत, कई अन्य घायल

NSA अजीत डोभाल ने नेपाल के पीएम प्रचंड से की मुलाकात

Guru Pradosh: आज इस समय मंदिर जाने से बदलेगी परिवार की दशा और ग्रह दोष में होगा सुधार

सड़क से रहड़ी हटाने की कहने पर पुलिस अधिकारी को खानी पड़ी गालियां, युवती ने झूठे केस में फंसाने की धमकी