पिता को अंतिम विदाई देने देर रात पत्नी और बेटे संग मुंबई लौटे बप्पी दा के बेटे, एयरपोर्ट पर करीबी के गले लग रोते दिखे बप्पा

2/17/2022 8:13:46 AM

मुंबई: बाॅलीवुड के दिग्गज सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी दुनिया को अलविदा कह गए। बप्पी लहरी ने मंगलवार रात 11 बजे 69 की उम्र में  मुंबई के जुहू स्थित क्रिटी केयर हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। हालांकि उनके निधन की खबर बुधवार सुबह सामने आई। बताया जा रहा है कि उन्हें तबीयत खराब होने के बाद मंगलवार को ही भर्ती किया गया था।

वीरवार सुबह 10 बजे बप्पी दा को अंतिम विदाई दगी जाएगी। दरअसल, परिवार ने एक स्टेटमेंट जारी कर बताया था कि बप्पी दा के बेटे बप्पा अमेरीका में हैं जब वह मुंबई लौंटेगे तब ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वहीं अब बप्पा पिता को अंतिम विदाई देने के लिए मुंबई लौट आए। बुधवार रात बप्पा को पत्नी और बेटे के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

बप्पा को एयरपोर्ट पर लेने उनके परिवार का एख सदस्य लेने पहुंचा। इस दौरान उन्हें परिवार के सदस्य के गले लग रोते देखा गया। बप्पा की आंखों में पिता को खोने का दर्द साफ दिख रहा है। 

बप्पी दा पिछले साल कोविड पॉजिटिव हो गए थे। इसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। म्यूजिक इंडस्ट्री में बप्पी लहरी को डिस्को किंग कहा जाता था। उनका असली नाम अलोकेश लाहिड़ी था। बप्पी लहरी म्यूजिक के साथ-साथ सोना पहनने के अंदाज को लेकर भी जाने जाते थे।


 

Content Writer

Smita Sharma