बप्पी दा का अंतिम सफर: आंखों में आसूं...कांपते हाथ....पापा की अर्थी उठाए नजर आए बप्पा, बिलख बिलख कर रोती रही बेटी रीमा

2/17/2022 11:15:30 AM

मुंबई: बाॅलीवुड के दिग्गज सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहिरी का निधन हो गया। बप्पी दा ने मंगलवार रात 11 बजे 69 की उम्र में अंतिम सांस ली। 
वह मुंबई के जुहू स्‍थ‍ित क्रिटी केयर अस्‍पताल में भर्ती थे।

डॉक्‍टरों ने बताया कि उनकी मौत OSA के कारण हुई है। गुरुवार को पवनहंस श्‍मशान घाट में बप्‍पी दा को मुखाग्‍न‍ि दी जाएगी। बप्पी दा का अंतिम सफर शुरु हो गया है। हाल ही में उनकी पार्थिव शरीर को घर से निकाला गया।

बप्पी दा के अंतिम सफर से सामने आईं तस्वीरें हर किसी का दिल तोड़ देगी। जहां एक तरफ बप्पी दा के बेटे नम आंखों से पापा की अर्थी उठाए हैं।

वहीं सिंगर की बेटी रीमा का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। 

बप्पी लाहिड़ी के पार्थिव शरीर को श्मशान घाट ले जाने के लिए फूलों से सजा ट्रक आ गया है।

परिवार ने अंतिम विदाई देते हुए बप्पी दा की सारी इच्छाएं पूरी की। चेहरे पर काला चश्मा, गहने पहनाकर उन्हें घर से अंतिम यात्रा के लिए निकाला गया। क्योंकि बप्पी लहरी गहने पहने और चशमा लगाने के बेहद शौकीन थे।

बेटी की गोद में संगीतकार ने तोड़ा दम

बताया जा रहा है कि बप्पी लहिरी की मंगलवार रात जब तबीयत बिगड़ी तो उनके करीब उनकी बेटी ही थीं। उन्हीं की गोद में संगीतकार ने दम तोड़ा था। वहीं बप्पी लहिरी के घर मौजूद परिवार के लोगों का कहना है कि रीमा पिता को याद कर लगातार रो रही हैं। रीमा ने जैसे ही पिता के पार्थिव शरीर को देखा तो वह बिलख-बिलख कर रोने लगीं।

बप्पी लाहिड़ी पिछले काफी दिनों से बीमार थे। वे ऑब्स्ट्रक्ट‍िव स्लीप एपन‍िया (OSA) और रीकरेंट चेस्ट इन्फेक्शन से जूझ रहे थे।इसी के चलते सिंगर को जुहू के क्रिट‍िकेयर हॉस्प‍िटल में 29 दिनों तक भर्ती कराया गया था। बाद में 15 फरवरी को वे डिस्चार्ज हो गए थे। उसके कुछ ही घंटों बाद सिंगर का निधन हो गया।

 

Content Writer

Smita Sharma