व्हाट्सएप चैट के बाद अब बैंक डिटेल्स ने खोले शिल्पा के पति के काले धंधों के राज, रोजाना 1 से 10 लाख की कमाई करते थे ''मिस्टर कुंद्रा''
7/21/2021 1:13:19 PM

मुंबई: फेमस बिजनेसमैन और बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को एडल्ट फिल्म बनाने और और ऑनलाइन ऐप के जरिए पब्लिश करने के आरोप में कोर्ट ने 23 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। इस समय मामले की जांच चल रही हैं। केस में लगातार कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। बीते दिन ही इस मामले में राज कुंद्रा की व्हाट्सएप चैट सामने आईं थी।
वहीं अब राज कुंद्रा के बैंक डिटेल्स सामने आईं हैं जो उनके काले धंधों की पूरी तरह से पोल खोल रही हैं। राज की बैंक डिटेल्सएक दिन में हॉटहिट से राज कुंद्रा और उनकी कंपनी रोज एक से 10 लाख रुपए तक कमाते थे और इन रुपयों को बैंक ट्रांसफर किया जाता था। देखें बैंक डिटेल्स...
डेट | अकाउंट | कमाई |
22 दिसंबर 2020 | XX790 | 1 लाख |
25 दिसंबर 2020 | XX790 | 10 लाख |
26 दिसंबर 2020 | XX790 | 50,000 |
28 दिसंबर 2020 | XX790 | 2 लाख 5 हजार |
डेट | अकाउंट | कमाई |
10 जनवरी | XX790 | 3 लाख |
13 जनवरी | XX790 | 2 लाख |
20 जनवरी | XX790 | 1 लाख |
23 जनवरी | XX790 | 95 हजार |
3 फरवरी | XX790 | 2 लाख 70 हजार |
हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिपु सूडान बालकृष्ण कुंद्रा उर्फ राज कुंद्रा ने यूके स्थित एक कंपनी केनरिन प्राइवेट लिमिटेड को ऐप बेच दिया था, जिसका स्वामित्व उनके बहनोई प्रदीप बख्शी के पास था। राज ने हालांकि मुंबई से इन सब पर नजर रखी हुई थी।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक राज कुंद्रा ने इस बिजनेस में 10 करोड़ रुपए लगाए थे। अधिकारियों ने बताया कि ये फरवरी में ही साफ हो गया था कि राज कुंद्रा की कंपनी के तार इस मामले से जुड़े हुए थे लेकिन सीधा लिंक नहीं होने से क्राइम ब्रांच जांच में जुटी हुई थी और सबूत मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

जमीन को लेकर था विवाद, दबंगों ने डॉक्टर को बेरहमी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

कुल्लू के नशाला गांव में भालू का आतंक, बहन के साथ मायके जा रही बुजुर्ग पर बोला हमला

Parivartini Ekadashi: दुर्लभ संयोगों के साथ इस दिन रखा जाएगा परिवर्तिनी एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

Vaman Dwadashi: जीवन से सभी दुःख दूर करने के लिए करें वामन द्वादशी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त