'बानी-इश्क दा कलमा' फेम नेहा बग्गा ने बॉयफ्रेंड संग रचाई गुपचुप शादी, पेस्टल पिंक लहंगे में रेस्टी कंबोज की दुल्हन बनीं एक्ट्रेस

11/10/2023 11:20:33 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. सर्दियों के सीजन की शुरुआत के साथ ही शादियों की भी शुरुआत हो गई है। आम लोगों के साथ-साथ फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में भी शहनाइयां गूंजने लगी हैं। अब हाल ही में टीवी सीरियल बानी इश्क दा कलमा फेम एक्ट्रेस नेहा बग्गा  अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस ने रेस्टी कंबोज के साथ गुपचुप शादी रचाई है, जिसकी तस्वीरें शेयर कर उन्होंने फैंस को चौंका दिया है।

 

नेहा बग्गा ने शिमला में सपनों के राजकुमार रेस्टी संग शादी रचाई है। इस इंटीमेट वेडिंग में उनकी फैमिली और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- हमेशा के लिए (फॉरएवर) 9 नवंबर।


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नेहा अपनी शादी में पेस्टल कलर का लहंगा पहन कर खूबसूरत दुल्हन बनीं। माथे पर टीका, नाक में नथ, गले में हैवी नेकलेस और रेड चूड़ा उनकी खूबसूरती को चार-चांद लगाते दिखे।

 

वहीं उनके पति व्हाइट कलर की शेरवानी परफेक्ट ग्रूम लगे। शादी के जोड़े में कपल बेहद ही खूबसूरत लगा। दोनों एक दूजे के हाथों में हाथ थाम कैमरे के सामने हंसते हुए पोज देते दिखे।

 

कई तस्वीरों में कपल एक दूजे में खोया भी नजर आया। यह फोटोज देखने के बाद फैंस और सेलेब्स कपल को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए खूब बधाइयां दे रहे हैं।


बता दें नेहा बग्गा और रेस्टी ने इसी साल सगाई की थी, जिसके बाद एक्ट्रेस ने   रिंग फ्लॉन्ट करते हुए अपनी कुछ फोटोज भी शेयर की थीं। 

Content Writer

suman prajapati