विवेक ओबेरॉय के घर बंगलूरू पुलिस की छापेमारी, ड्रग केस में नाम सामने आने के बाद से फरार है आद‍ित्‍य अल्‍वा

10/15/2020 5:13:19 PM

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय के घर पर बंगलूरू पुलिस की रेड पड़ी है। दोपहर दो बजे के करीब दो पुलिस इंस्पेक्टर विवेक गे घर पहुंचे और छापेमारी करनी शुरू कर दी। विवेक की पत्नी के भाई आदित्य अल्वा बेंगलुरु ड्रग केस में आरोपी हैं। पुलिस ने उनकी ही तलाश में एक्टर के घर पर रेड की है।

PunjabKesari

 

 

विवेक के घर छापेमारी को लेकर पुलिस ने बताया कि विवेक का साला आदित्य अलवा फरार है। हमें जानकारी मिली है कि अलवा उनके ओबेरॉय घर में छुपा है। जिसे ढूंढने के लिए हमने यह छापेमारी है। इस मामले में कोर्ट से वारंट लिया गया है और क्राइम ब्रांच की टीम ने रेड शुरू की।

PunjabKesari


विवेक के अलावा पुलिस ने आदित्य अलवा के घर पर भी छापा मारा है। उन पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को कथित तौर पर ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप हैं। इस केस में क्राइम ब्रांच की टीम कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी सहित कुछ ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार कर चुकी है। 

PunjabKesari


बता दें बीते दिनों सैंडलवुड ड्रग रैकेट केस में चार सितंबर को रागिनी को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद रागिनी का पहला डोप टेस्ट कराया गया था। रागिनी बाद कन्नड़ एक्ट्रेस संजना गलरानी को भी ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया। अब तक ड्रग रैकेट में कई स्टार्स के नाम सामने आ चुके हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News