मशहूर सिंगर बलविंदर सफरी का निधन...शमिता शेट्टी और राकेश बापट का ब्रेकअप..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

7/28/2022 7:00:44 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. बी-टाउन स्टारस में रिश्ते जुड़ना और टूटना आम सी बात हो गई है। स्टार्स अपने रिश्ते को नाम देने और मिटाने में कभी देर नही करते। आज बिग बॉस कपल शमिता शेट्टी और राकेश बापट के ब्रेकअप की खबर ने सबको हैरान कर दिया। दोनों ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट करके लोगों को अपने ब्रेकअप की पुष्टि की। वहीं बॉलीवुड कपल दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के ब्रेकअप की न्यूज भी सामने आई। वहीं मशहूर सिंगर बलविंदर सफरी के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई खबरों पर लोगों की नजर रही। आप भी डालें एक नजर...

 

एक साल भी नहीं चला शमिता-राकेश का रिश्ता

 

रियालिटी शो बिग बाॅस में अब तक कई लव स्टोरियां बनीं। जहां कुछ स्टार्स कपल ने अपने रिश्ते को नाम दिया तो वहीं कुछ कपल्स ने लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद ब्रेकअप कर लिया। बिग बाॅस में बनने वाली जुड़ियों में एक्ट्रेस  शमिता शेट्टी और एक्टर  राकेश बापट का नाम भी आता है। 'बिग बॉस' के लव बर्ड्स शमिता शेट्टी और राकेश बापट का ब्रेकअप हो गया है। वैसे तो ये खबरें काफी पहले से आ रही थी लेकिन उस समय दोनों ने चुप्पी बनाई थी लेकिन अब दोनों ने अपने ब्रेकअप की ऑफिशयल अनाउंसमेंट कर दी है।

 

''औरतों के लिए कुछ नहीं बदला'' चर्चा में हैं रत्ना पाठक का ये बयान

 

 

दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह की पत्नी और एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह वैसे तो विवादों और बेबाक बयानों से दूर रहती हैं लेकिन मौका आने पर अपनी बात रखने से पीछे भी नहीं हटती हैं। हाल ही में रत्ना पाठक ने देश की हालत और महिलाओं को लेकर एक ऐसा बयान दिया। उनके इस बयान की हर तरफ चर्चा है। उन्होंने कहा कि देश रूढ़िवादी होता जा रहा है। महिलाओं के लिए देश में कुछ नहीं बदला।आज भी औरतें पढ़ने लिखने के बाद भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही हैं।

 

नहीं रहे पंजाबी सिंगर बलविंदर सफरी

 

 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से मंगलवार शाम एक बेहह ही दुखद खबर सामने आई। पंजाबी इंडस्ट्री ने अपना एक और में सितारा खो दिया है।  जाने माने गायक बलविंदर सफरी का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने 63 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।  

 

हाथ, पैर और मुंह की बीमारी से पीड़ित हैं चारु असोपा की नन्हीं बेटी

 

 एक्ट्रेस चारू असोपा इन दिनों पति राजीव सेन से तलाक की खबरों को लेकर लगातार खबरों में हैं। चारू राजीव सेन से अलग रह रही हैं। इन सबके बीच चारू पर मुसीबतों का पहाड़ गिर गया है। चारू ने हाल ही में खुलासा किया है कि उनकी नन्ही सी बेटी जियाना गंभीर बीमारी से जूझ रही है। जियाना के हाथ-पैर, मुंह और गले के अंदर छाले हो गए हैं, जिसकी वजह से वो बहुत ज्यादा परेशान है।

 

6 साल की डेटिंग के बाद अलग हुए पावर कपल टाइगर श्राॅफ-दिशा पाटनी! 

 

 बी-टाउन इंडस्ट्री से अक्सर रिश्तों के बनने और बिगड़ने की खबरें सामने आती रहती हैं। बीते कुछ समय से फिल्मी जगत की कई मशहूर जोड़ियों के टूटने की खबर सामने आईं, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।  वहीं अब एक और प्यारे कपल के ब्रेकअप की खबर सामने आई है। ये कपल और कोई नहीं बल्कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी हैं। बीते लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे इस कपल ने अपने रिश्ते को खत्म कर लिया है।  

 

रणवीर के खिलाफ हुई FIR तो विवेक अग्निहोत्री ने किया सपोर्ट

 

एक्टर रणबीर सिंह पिछले काफी दिनों से न्यूड फोटोशूट करवाने के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके फोटोशूट के बाद काफी बवाल मचा हुआ है। इसे लेकर कोई उनका सपोर्ट करता नजर आ रहा है तो कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है। एक्टर के खिलाफ कई केस भी दर्ज हुए हैं, जिसके बाद अब हाल ही में 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने रिएक्ट किया है। विवेक और स्वरा इस मामले में रणवीर सिंह का सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।

 

अश्लीलता फैलाने के मामले में कोर्ट पहुंची एक्ट्रेस

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी न चाहते हुए भी विवादों में आ जाती हैं। उनसे जुड़े कई ऐसे विवाद भी हैं, जो लंबे समय से कोर्ट में चल रहे हैं। साल 2007 में हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे संग किसिंग केस को लेकर भी एक्ट्रेस अक्सर चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में इस केस को लेकर नया अपडेट सामने आया है। एक्ट्रेस ने अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाने वाले इस मामले में अपने खिलाफ दायर याचिका को खारिज करने की मांग करते हुए कोर्ट का रुख किया है।

 

 

प्रेग्नेंसी पर ताना मारने वालों को आलिया का जवाब

 

एक्ट्रेस आलिया भट्ट बहुत जल्द पति-एक्टर रणबीर कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं। कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लेकर बेहद एक्साइटेड है। पिछले दिनों खबर आई थी कि आलिया जुड़वा बच्चों को जन्म देंगी। इसी पर हाल ही में एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है और अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भी कई खुलासे किए हैं।


 

कंगना की 'इमरजेंसी' से सामने आया श्रेयस तलपड़े का फर्स्ट लुक

कंगना रनौत इन दिनों फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आयेंगी। वह इस फिल्म में एक्टिंग के साथ इसे डायरेक्ट भी करेंगी। पिछले दिनों फिल्म से एक्ट्रेस और अनुपम खेर का फर्स्ट लुक भी सामने आया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं अब इस फिल्म से श्रेयस तलपड़े का लुक भी सामने आ गया है। श्रेयस 'इमरजें

 

 

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर वाली टी-शर्ट पर विवाद
 

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 साल से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन उनकी यादें अब भी फैंस की बीच बरकरार हैं। फैंस अक्सर सोशल मीडिया पर दिवंगत एक्टर को अपने-अपने अंदाज में याद करते नजर आते हैं। हाल ही में सुशांत के चहेतों ने देखा कि फ्लिपकार्ट पर एक टी-शर्ट की बिक्री की जा रही है जिसमें सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर को डिप्रेशन के साथ जोड़ा गया है। यूजर्स इसे देखते ही भड़क गए और कंपनी फ्लिपकार्ट पर नाराजगी जता रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News