नहीं रहीं बाल‍िका वधू की 'दादी सा', 75 की उम्र में कार्डियक अरेस्‍ट से सुरेखा सीकरी का निधन

7/16/2021 10:20:41 AM

मुंबई: कलर्स टीवी के हिट सीरीयल 'बालिका वधू' की कड़क दादी सा यानि सुरेखा सीकरी का निधन हो गया है। उन्होंने 75 की उम्र में अंतिम सांस ली। सुरेखा सीकरी का निधन कार्डियक अरेस्‍ट के चलते हुआ। उनके निधन की खबर से एक बार फिर बाॅलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 

PunjabKesari

सुरेखा सीकरी के निधन की उनके मैनेजर ने की है। मैनेजर ने मीडिया को बताया कि दुख का विषय है कि सुरेखा जी नहीं रहीं। 75 साल की उम्र में आज सुबह उनका देहांत हो गया। दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के बाद वह काफी परेशानी में थीं।

PunjabKesari

ब्रेन स्ट्रोक के बाद सुरेखा पर इलाज का तेजी से असर नहीं हो रहा था। वह लंबे समय तक हाॅस्पिटल में थीं। उनके फेफड़ों में पानी भर गया था और दवाइयों का जैसा असर उन पर होना चाहिए वैसा नहीं हो रहा था। ब्रेन स्ट्रोक के कारण बने क्लॉट को इलाज के जरिए निकाल दिया गया था। 

PunjabKesari

बता दें कि सुरेखा सीकरी दो बार ब्रेन स्ट्रोक झेल चुकी थीं। साल 2018 में उन्हें पहला ब्रेन  स्ट्रोक आया था। इसके चलते सुरेखा को पैरालिसिस हो गया था। वो ठीक तो हो गईं लेकिन ज्यादा काम नहीं कर पाई। इस कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरेखा सीकरी का एक महीने का दवाईयों का खर्च 2 लाख रुपए से ज्यादा था।


PunjabKesari

सुरेखा सीकरी ने अपने करियर की शुरुआत 1978 में पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म किस्सा कुर्सी का से की। अपनी दमदार एक्टिंग के लिए तीन बार नैशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं। वह आखिरी बार आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो' में नजर आईं थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस का नैशनल अवॉर्ड भी मिला था।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News