पैरों में आलता..लंबी मांग...नथ... सोलह श्रृंगार कर 'बालिका वधू' फेम नेहा मर्दा ने पति और सास के साथ की छठ पूजा, एक्ट्रेस की तस्वीरों ने जीता दिल

11/20/2023 11:26:27 AM

मुंबई: छठ पूजा का पर्व 17 नवंबर के शुरू हुआ था। वहीं 20 नवंबर को ये पर्व खत्म हो रहा है। सुबह से ही अलग-अलग घाट पर व्रतियों और श्रद्धालुओं का तांता लगने लगा। आम जनता की तरह बी-टाउन में भी इस पर्व की धूम देखने को मिली। पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने भी छठ का व्रत रखा और सास व पति के साथ पूजा की।

एक्ट्रेस ने छठ पूजा की खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। नेहा मर्दा सोलह श्रृंगार करके तैयार हुई थीं और नाक से मांग तक सिंदूर भरा हुआ था। लुक की बात करें तो छठ पूजा के लिए एक्ट्रेस ने मल्टी कलर की गोल्डन साड़ी पेयर की थी।

नाक में नथ, पैरों में आलता, सोने का नेकलेस और लंबी सी मांग एक्ट्रेस के लुक को परफेक्ट बना रही थी। तस्वीरों में नेहा मर्दा हाथ में फलों का थाल लिए दिख रही हैं, जिसे छठी कहते हैं।

एक तस्वीर में वह पानी के अंदर थाल पकड़े खड़ी हैं और पति के साथ पोज दे रही हैं। फैंस भी नेहा मर्दा की इन तस्वीरों पर फिदा हो गए हैं, और एक्ट्रेस को छठ पूजा की शुभकामनाएं दे रहे हैं।


बता दें कि नेहा मर्दा  ने 2012 में पटना के रहने वाले बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल से शादी की थी। शादी के लगभग 11 साल बाद कपल के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी। कुछ दिन पहले ही नेहा मर्दा ने परिवार के साथ दीवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Marda (@nehamarda)

काम की बात करें नेहा ने  'बालिका वधू','क्यूं रिश्तों में कट्टी बट्टी',  'डोली अरमानों की' जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया है। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma