आर्थिक तंगी की ऐसी पड़ी मार, सब्जी की रेहड़ी लगाने को मजबूर हुए 'बालिका वधू' डायरेक्टर रामवृक्ष गौड़

9/28/2020 12:48:30 PM

मुंबई. साल 2020 सबके लिए बुरा ही रहा है। कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लगने से सारे काम बंद हो गए। लॉकडाउन के कारण करोड़ों लोगों की नौकरी चली गई। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स को भी इसकी मार झेलनी पड़ी। बॉलीवुड और टीवी इंड्रस्ट्री को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। इसी बीच हाल ही में खबर सामने आई है। मशहूर शो 'बालिका वधू' के डायरेक्टर रामवृक्ष गौड़ आर्थिक तंगी के कारण परिवार का पेट पालने के लिए सब्जी बेचकर गुजारा कर रहे हैं।


रामवृक्ष को अपने परिवार का पेट पालने के लिए यह काम करना पड़ रहा है। डायरेक्टर ने बताया- रियल लाइफ और रील लाइफ दोनों अलग-अलग होती हैं। वह अपने बच्चे को परीक्षा दिलाने गृह जनपद आजमगढ़ आए थे। तब तक कोरोना के कारण लॉकडाउन लग गया। फ्लाइट और ट्रेन सर्विस बंद हो गई। राम वृक्ष अब मुंबई नहीं जा पा रहे हैं। राम वृक्ष ने यशपाल शर्मा, मिलिंद गुणाजी, राजपाल यादव, रणदीप हुडा, सुनील शेट्टी जैसे बड़े कलाकारों की फिल्म में बतौर सहायक निर्देशक का काम भी किया। उन्हें फिल्मों में काम करने का 22 साल का अनुभव है।


बता दें आजमगढ़ जिले के निजामाबाद कस्बे के फरहाबाद निवासी रामवृक्ष 2002 में अपने मित्र साहित्यकार शाहनवाज खान की मदद से मुंबई पहुंचे थे। रामवृक्ष  फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने के लिए काफी मेहनत की। पहले लाइट विभाग में काम किया, इसके बाद टीवी प्रोडक्शन में भाग्य आजमाया। धीरे-धीरे अनुभव बढ़ा तो निर्देशन में अवसर मिल गया। निर्देशन का काम रामवृक्ष को पसंद आ गया और उन्होंने इसी क्षेत्र में ही अपना करियर बनाने का फैसला कर किया।


पहले कई सीरियल के प्रोडक्शन में बतौर सहायक निर्देशक काम किये फिर एपिसोड डायरेक्टर, यूनिट डायरेक्टर का काम किया, इसके बाद इन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद रामवृक्ष ने बालिका वधु, में बतौर यूनिट डायरेक्टर के काम किया। इसके अलावा डायरेक्टर ने इस प्यार को क्या नाम दूं, कुछ तो लोग कहेंगे, हमार सौतन हमार सहेली, झटपट चटपट, सलाम जिंदगी, हमारी देवरानी, थोड़ी खुशी थोड़ा गम, पूरब पश्चिम, जूनियर जी जैसे शोज में काम किया। रामवृक्ष ने यशपाल शर्मा, मिलिंद गुणाजी, राजपाल यादव, रणदीप हुडा, सुनील शेट्टी की फिल्मों के निर्देशकों के साथ सहायक निर्देशन के तौर पर भी काम कर चुके हैं। आने वाले दिनों में एक भोजपुरी व एक हिन्दी फिल्म का काम रामवृक्ष के पास है।

Smita Sharma