Balika Vadhu 2 Teaser Out:समाज में फैली बाल विवाह की कुप्रथा को मिटाने आई नई आनंदी

6/28/2021 9:01:20 AM

मुंबई:  छोटे परदे पर एकबार फिर से सामाजिक मुद्दे पर बेस्ड टीवी शो 'बालिका वधू' की वापसी हो रही है।  2016 में खत्म हुए इस शो को नए रूप में मेकर्स अब फैंस के सामने पेश करने जा रहे हैं। बालिका वधू 2 भी बाल विवाह की बुराइयों को लेकर दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचेगा।

हाल ही में शो से जुड़ा एक टीजर सामने आया है। टीजर में  एक छोटी सी बच्ची तीन पहिए वाली गाड़ी चलाती दिख रही है।तभी एक औरत कहती है कि कितनी सुंदर बच्ची है, इसके लिए तो नन्हा सा राजकुमार ढूंढना पड़ेगा।

इसके बाद बैकग्राउंड में शो की थीम को बताने वाली आवाज सुनाई देती है, जिसमें कहा जाता है-'बाल विवाह जो प्रथा आज भी समाज में जीवित। अब जिसको मिटाने के लिए जन्म लिया है एक नई आनंदी ने।'  शो का टीजर रिलीज होते ही फैंस के बीच छा गया है। 


खबरों की मानें तो बालिका वधू-2 की शूटिंग राजस्थान में शुरू हो चुकी है. कहा जा रहा है कि मेकर्स कहानी पुराने स्टाइल की ही रखने वाले हैं लेकिन इसको आज के वक्त से जोड़कर दिखाया जाएगा।

आनंदी और जग्या के रोल के लिए श्रेया पटेल और वंश सयानी को मेकर्स ने साइन किया है हालांकि इन नामों पर मेकर्स ने कोई मुहर अभी तक नहीं लगाई है। सीरियल अगस्त महीने से शुरू हो सकता है। बालिका वधू 2008 से आठ वर्षों तक सफलतापूर्वक प्रसारित हुआ। खैर अब देखना है कि फैंस पहले सीजन की तरह से इस सीजन को भी उतना ही प्यार देंगे कि नहीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma