कोरोना बना जान का दुश्मन: बहू हमारी रजनीकांत फेम रिद्धिमा पंडित की मां का निधन,आखिरी समय में माॅम से नहीं मिल पाई एक्ट्रेस

4/5/2021 8:57:23 AM

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री से आए दिन दुखद भरी खबरें सामने आ रही हैं। जहां एक तरफ आए दिन कई स्टार्स कोरोना के संक्रमित हो रहे हैं। वहीं कई स्टार्स अपने करीबियों को खो रहे हैं।

इसी बीच टीवी की पाॅपुलर एक्ट्रेस और 'बहू हमारी रजनीकांत' फेम रिद्धिमा पंडित पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। रिद्धिमा पंडित की मां का निधन हो गया है। उन्होंने 4 अप्रैल को मुंबई के नानावती हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली।रिद्धिमा पंडित की मां की जान दुश्मन कोरोना वायरस बना। 

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक रिद्धिमा पंडित से जुड़े एक सोर्स ने बताया कि उनकी मां कई सालों से किडनी की समस्या से जूझ रही थीं। हालांकि वह फिर ठीक थीं और किसी तरह से उनकी किडनियां काम कर रही थीं।

इसी बीच वह कोरोना की चपेट में आ गईं जिससे उनकी हालत और भी बिगड़ गई। आखिरी समय में परिवार वाले भी उनसे मिल नहीं पाए, जिससे सभी गहरे सदमे में हैं।

रिद्धिमा पंडित को साल 2019 में टीवी शो बहू हमारी रजनीकांत से पहचान मिली थी। इस शो में वह एक रोबोट का किरदार निभाती थी। इसके बाद वह खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में नजर आईं थी। इस शो में वह दूसरी रनरअप रही थीं। रिद्धिमा कई रिएलिटी शो होस्ट भी कर चुकी हैं।
 

Content Writer

Smita Sharma