ब्रॉड नेकलेस..हाथों में मेहंदी...लाल चूड़ा..पिंक लहंगे में खूबसूरत दुल्हनिया बनीं अस्मिता सूद, शादी के बाद पति संग लिपलाॅक करती दिखी एक्ट्रेस

2/5/2024 4:11:08 PM

मुंबई:  'फिर भी ना माने..बदतमीज दिल' फेम  अस्मिता सूद इस समय सातवें आसमान पर हैं। हों भी क्यों ना आखिर उन्होंने अपने जीवन के प्यार सिद्ध मेहता के साथ गोवा में शादी कर ली है। कपल की शादी की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं। लुक की बात करें तो शादी के लिए अस्मिता सूद ने  पीकॉक मोटिफ्स वाला पिंक कलर का एम्बेलिश्ड लहंगा चुना था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ब्लाउज और शीयर दुपट्टा पेयर किया था।

 

अस्मिता ने कुंदन ज्वेलरी के अपने दुल्हनिया लुक को पूरा किया था जिसमें ब्रॉड नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका और लाल चूड़ा शामिल था। ग्लैम मेकअप, लाल बिंदी और मिडिल-पार्टेड बन हेयरस्टाइल ने अस्मिता के लुक में चार-चांद लगा दिए थे। दूसरी ओर उनके दूल्हे सिद्ध ने उन्हें व्हाइट कलर के बंदगला सूट से मैच किया था। देखें तस्वीरें....

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma