बादशाह ने सहदेव दिरदो के साथ शेयर की मस्ती भरी तस्वीर, बोले- जल्द आ रहा है ''बचपन का प्यार''

8/3/2021 10:09:43 AM

मुंबई. इन दिनों छोटे बच्चे सहदेव दिरदो का गाना 'बचपन का प्यार' सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स की जुबान पर भी यही गाना है। सहदेव को इस गाने ने स्टार बनाया दिया है। बीते दिनों सिंगर और रैपर बादशाह ने सहदेव से मुलाकात की थी। अब बादशाह ने सहदेव के साथ तस्वीर शेयर की है। इसके साथ रैपर ने 'बचपन का प्यार' गाने को बनाने का हिंट भी दिया है। 

PunjabKesari
तस्वीर में बादशाह ऑरेंज ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आ रहे हैं। इसके साथ सिंगर ने व्हाइट शूज पहने हुए हैं। कैप और शेड्स से रैपर ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं सहदेव व्हाइट प्रिंटेड टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में दिखाई दे रहे हैं। दोनों मस्ती भरे अंदाज में पोज दे रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए बादशाह ने लिखा- 'बचपन का प्यार जल्द आ रहा है।' फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें छत्तीसगढ़ के रहने वाले सहदेव ने साल 2019 में अपने स्कूल में बचपन का प्यार गाया था और उनके टीचर ने इसको रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब आम से लेकर स्टार्स तक हर कोई इस गाने को गा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और ब एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सहित कई स्टार्स सहदेव के फैन बन चुके हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News