सहदेव दिर्दो की चमकी किस्मत, बादशाह संग रिलीज हुआ ''बचपन का प्यार'' सॉन्ग

8/11/2021 1:54:54 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'बचपन का प्यार' गाना गाकर सहदेव दिर्दो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सहदेव को उस गाने के लिए लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।  'बचपन का प्यार' गाने में सहदेव की आवाज से इम्प्रेस हुए मशहूर सिंगर बादशाह ने उस बच्चे के साथ गाना बना है, जिसे आज रिलीज कर दिया गया है। 


बादशाह के साथ सहदेव दिर्दो का पहला ऑफिशियल सॉन्ग यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। गाने का टाइटल 'बचपन का प्यार' ही रखा गया है। इस सॉन्ग में रैप के जरिए बचपन से लेकर बड़े होने तक की लव स्टोरी को दर्शाया गया है। 

'बचपन का प्यार' गाने में सहदेव दिर्दो ने बादशाह संग परफॉर्म भी किया है।

बता दें, इस सॉन्ग को बादशाह के अलावा आस्था गिल और रिको, सहदेव दिर्दो ने मिलकर गाया है। गाने के बोल बादशाह ने ही लिखे हैं।
 

Content Writer

suman prajapati