‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ का नया गाना ‘आशिक सरेंडर हुआ’ रिलीज, देखें वीडियो

2/24/2017 6:45:33 PM

मुंबई: फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया आज कल सुर्खियों में बनी हुई है। बद्रीनाथ की दुल्हनिया के अब तक तीन गाने रिलीज हो चुके हैं और यह तीनों ही धमाल मचा रहे हैं।बता दें फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया का नया गाना आशिक सरेंडर हुआ रिलीज हो गया है। इस गाने में वरुण धवन और आलिया भट्ट मस्ती की मूड में नजर आ रहे हैं। वहीं दर्शकों को एक बार फिर उनका बेहतरीन डांस देखने को मिलेगा। आलिया की बात कर वह इस गाने में बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। 

आपको बता दें यह गाना 90 के दौरान गोविंदा की फिल्म कुली नंबर-1 का गाना मैं तुझको भगा लाया हूं की याद दिलाता है। इस गाने को अमाल मलिक और श्रेया घोसाल ने गाया है। गाने के लिरिक्स शब्बीर अहमद ने लिखे हैं। कुछ ​दिनों पहले ​इस फिल्म का गाना हमसफर रिलीज हुआ था, जोकि रोमांटिक नंबर है।

करण जौहर ने भी आशिक सरेंडर हुआ गाने को अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। आलिया और वरुण भी अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करने में लगे हुए हैं।

हाल ही में वरुण और आलिया अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली और जयपुर पहुंचे थे जहां उन्होंने फैन्स के बीच ​टाइटल सॉन्ग 'बद्री की दुल्‍हनिया' और 'तम्मा तम्मा' पर डांस किया। फिल्‍म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' 10 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर, यश जौहर और अपूर्व मेहता है