महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक देख डरे बैड मैन गुलशन ग्रोवर, बोले- माही मेरे धंधे पर लात मत मारो

8/3/2021 1:54:44 PM

मुंबई. एक्टर गुलशन ग्रोवर इन दिनों काम न मिलने के कारण मुश्किलों से गुजर रहे हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। हाल ही में गुलशन ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंन्द्र सिंह धोनी के नए लुक की तस्वीरें शेयर की है। गुलशन को धोनी का ये लुक बहुत पसंद आया है लेकिन इसे देख कर एक्टर काफी डर गए हैं।


तस्वीरों में धोनी ब्राउन टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। न्यू हेयर स्टाइल और दाढ़ी में धोनी काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। धोनी का ये नया लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। गुलशन को भी धोनी का ये नया लुक खूब पसंद आया है लेकिन इसे देखकर एक्टर खौफ में हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- माही भाई आपका लुक तो शानदार है, बस अब आप प्लीज कोई डॉन का किरदार मत करने लगना, क्योंकि ये पूरी तरह से मेरे धंधे पर लात मारने जैसा होगा। आपसे पहले ही मेरे तीन भाई संजय दत्त, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ मेरे साथ ऐसा कर चुके हैं। वो चाहते हैं कि मैं इस काम से बाहर निकल जाऊं। आलिम हाकिम तुम्हारे लिए ये बैड मैन अब आ रहा है।


काम की बात करें तो गुलशन आखिरी बार फिल्म मुंबई सागा में देखा गया था। इस फिल्म में एक्टर के साथ जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी नजर आए थे। गुलशन बॉलीवुड के पुराने एक्टर हैं। आज भी गुलशन कई छोटी-बड़ी फिल्मों में हमें नजर आते रहते हैं।

Content Writer

Parminder Kaur