सड़क दुर्घटना का शिकार हुए ‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव दिर्दो,एक्सीडेंट के घंटों बाद भी हैं बेहोश, बादशाह बोले- ''दुआ करो''

12/29/2021 8:41:03 AM

मुंबई: सोशल मीडिया पर ‘बचपन का प्यार’ गाना गाकर पॉपुलर हुए सहदेव दिर्दो सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। हादसे में सहदेव को सिर पर गंभीर चोट आई है। सुकमा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सहदेव को जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है।

सहदेव को घायल अवस्था में सुकमा के जिला हाॅस्पिटल पहुंचाया गया। 

जहां उसका हालचाल जानने कलेक्टर विनीत बंदनवार और एसपी सुनील शर्मा पहुंचे और डॉक्टरों को उचित इलाज के निर्देश दिए गए। वहीं अब स‍िंगर रैपर बादशाह ने भी ट्वीट कर सहदेव की तबीयत की जानकारी दी है। 

 

उन्होंने लिखा- 'सहदेव के पर‍िवार और दोस्तों के साथ संपर्क में हूं।वो अभी बेहोश हैं।अस्पताल के रास्ते में है।मैं उसके लिए खड़ा हूं। आपकी प्रार्थनाओं की जरूरत है।' 

जानकारी के मुताबिक, मामला मंगलवार शाम का है। सहदेव दो पहिया वाहन पर सवार होकर अपने दोस्त के साथ शबरी नगर जा रहे थे।

इसी दौरान सड़क पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में सहदेव को सिर पर गंभीर चोट आई। इस दौरान उन्हें सिर पर चार टांके भी दिए गए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sahdev dirdo (@viralboy_sahdev1615)

सहदेव छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं. पैनडेमिक के दौरान जब कई लोग घर बैठे वीड‍ियोज और रील्स बना रहे थे, तब सहदेव का गाना 'बसपन का प्यार' भी खूब पॉपुलर हुआ। 

सहदेव के स्कूल टीचर ने 2019 में उनका एक वीड‍ियो रिकॉर्ड किया था। सहदेव अपने क्लास के अंदर स्कूल यून‍िफॉर्म में बचपन का प्यार गाने को लड़खड़ाती लेक‍िन बुलंद आवाज में बसपन का प्यार ल‍िर‍िक्स के साथ गाते हैं। अब तक कई स्टार्स इस पर रील्स बना चुके हैं। रैपर बादशाह ने भी इस गाने का र‍िमिक्स वर्जन सहदेव के साथ तैयार किया।

Content Writer

Smita Sharma