किड्स जिम के बाहर कुछ इस अंदाज में नजर आए तैमूर, देखें क्यूट तस्वीरें

2/15/2018 10:33:21 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान हाल ही में किड्स जिम के बाहर स्पॉट किए गए। इस दौरान वो अपनी नैनी की गोद में थे ओर एक टक कैमरे को देख रहे थे।

तैमूर ने ग्रे कलर की टी-शर्ट पहनी हुई थी और ब्लू कलर की पेंट साथ ही मैसी हेयर में वो काफी क्यूट लग रहे थे। ये पहली बार नहीं है जब तैमूर नैनी के साथ घर के बाहर स्पॉट किए गए हैं। इससे पहले भी उन्हें कई बार घूमते देखा जा चुका है।

बता दें कि तैमूर सबसे ज्यादा पंसद किए जाने वाले स्टार किड हैं।

फैंस को तैमूर की तस्वीरों का काफी इंतजार रहता है और जैसे ही उनकी कोई तस्वीर आती है यूजर्स उसपर लाइक और कमेंट करते नहीं थकते हैं।