किसान आंदोलन पर रिहाना के ट्वीट का केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने दिया जवाब, बोले- अपने काम पर ध्यान दें
2/4/2021 12:45:53 PM

मुंबई. किसान अंदोलन के समर्थन में हॉलीवुड पॉप सिंगर रिहाना के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। भारत देश के लोग भी दो गुटों में बंटे नजर आ रहे हैं। रिहाना के ट्वीट का दिलजीत दोसांझ, स्वरा भास्कर सहित कई स्टार्स ने समर्थन किया। वहीं कंगना सहित कई स्टार्स ने इसका विरोध किया। इस मामले में नेता भी कैसे पीछे रह सकते हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रिया और भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने अपना बयान जारी किया है।
रिहाना ने ट्वीट कर कहा था- 'हम इस पर बात क्यों नहीं कर रहे हैं?'
जिसका जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रिया ने कहा- 'म्यूजिक के अलावा भी रिहाना का अपना काम है, सही होगा कि वो अपने काम पर ध्यान दें।'
इसके अलावा बीजेपी सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने भी रिहाना के इस ट्वीट का जवाब दिया है। मनोज तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा- रिहाना को इस मामले में पूरी समझ नहीं है, आधी नॉलेज काफी खतरनाक होती है। 26 जनवरी को दिल्ली में जिस तरीके से गुंडागर्दी हुई है, उसकी तस्वीरें हमने रिहाना को भेजी हैं और कहा है कि वो इस मसले पर बात करना चाहते हैं।
मनोज तिवारी ने आगे कहा- 'भारत के आंतरिक मामलों में ऐसे स्टार को बोलना शोभा नहीं देता है। हम ऐसी टिप्पणी का विरोध करते हैं, हमें भ्रम फैलाने वालों के साथ नहीं जाना चाहिए। आम लोग सब समझते हैं।
बता दें रिहाना के ट्वीट के बाद ग्रेटा थनबर्ग और मिया खलीफा जैसे स्टार्स ने भी अपनी राय रखी थी। किसान अंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर तड़कप मचाने के बाद भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने स्पष्टीकरण जारी किया है। इस मामले में किसी भी तरह का कमेंट करने से पहले इसे पूरी तरह समझ ले और वेरिफाई भी कर लें। इसके साथ सरकार ने #IndiaTogether #IndiaAgainstPropaganda जैसे हैशटैग की शुरुआत की है।where have you been @rihanna ...we really need to talk about this #Rihanna pic.twitter.com/RhEEBGR4Oh
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) February 2, 2021
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
गुजरात: गर्दन दबोची, सिर और पीठ को भी बुरी तरह नोच डाला...3 साल के बच्चे पर एक साथ टूट पड़े 6 कुत्ते

Recommended News

Guru Pradosh: आज इस समय मंदिर जाने से बदलेगी परिवार की दशा और ग्रह दोष में होगा सुधार

छात्र की कुकर्म के बाद हत्या मामलाः RSS के नगर प्रचारक को कोर्ट ने 15 साल बाद सुनाई उम्रकैद

अमेरिका पर भड़की किम जोंग उन की बहन, बताया ‘‘गैंगस्टर जैसा'''' पाखंडी

AAP के नवनियुक्त पदाधिकारियों शपथ ग्रहण समारोह आज, सुशील गुप्ता समेत पहुंचेंगे 1 हजार से अधिक पदाधिकारी