कंगना हिंदुस्तान की शेरनी है, किसी की इतनी हिम्मत नहीं मुंबई में घुसने से रोक दें : बबीता फोगाट

9/4/2020 8:56:02 AM

मुंबई: एक्ट्रेस कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत की बीच हुई जुबानी जंग की आंच अब दूर तक फैल घई है। कंगना ने हाल ही में कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है। कंगना के इसी बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा ने उन्हें 'मुंबई में न आने की धमकी' दी।

हाल ही में संजय राउत के इस बयान पर  भाजपा नेता और रेसलर बबीता फोगाट का रिएक्शन आया हैं।  बबीता फोगाट ने कहा कि कंगना हिंदुस्तान की बेटी है, किसी की इतनी हिम्मत नहीं है कि उसे मुंबई में घुसने से रोक दे।

बबीता फोगाट ने ट्वीट कर लिखा- ‘कंगना रानौत हिंदुस्तान की बेटी है किसी की इतनी हिम्मत नहीं है कि उनको मुंबई में घुसने से रोक दे। संजय राउत ने यह बोलकर शिवसेना की असलियत दिखा दी है। बहादुर बहन की बॉलीवुड की गंदगी को साफ करने के लिए सख्त जरूरत है।’

बबीता ने आगे कहा-वह कुछ भी नहीं छिपा रही है। वह बॉलीवुड को एक्सपोज कर रही है। मैं उसके साथ हूं, केवल मैं ही नहीं, बल्कि पूरा देश हमारे साथ है। वह साहस पूर्वक अपने सभी बिंदुओं पर विचार कर रही है। अब उसकी आवाज को कोई भी नहीं दबा सकता है वह चाहे शिवसेना हो या कोई और पार्टी।’

बता दें कि कंगना रनौत ने मुंबई पुलिस के कामकाज पर सवाल उठाए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि मुंबई पुलिस ने कुछ ऐसे ट्वीट्स को लाइक किया है जिसमें कंगना के बारे में गलत बयान दिए गए हैं। इसे लेकर कंगना की मुंबई पुलिस के साथ ट्विटर पर बहस हो गई थी। 

Smita Sharma