मां बनने वाली है 'नच बलिए 9' की एक्स कंटेस्टेंट बबीता फोगाट, शेयर की पति संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करते ह

11/24/2020 1:36:58 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'दंगल गर्ल' बबीता फोगाट के फैंस के लिए गुड न्यूज है। इंडियन रेसलर बबीता फोगाट के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है और साथ ही अपने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए की तस्वीरें भी शेयर की हैं। 


तस्वीर शेयर करते हुए बबीता ने कैप्शन में लिखा, "आपकी पत्नी के रूप में बिताए गए हर पल में मैंने एहसास किया है कि मैं कितनी भाग्यशाली हूं। आप मेरी खुशियां हैं। आपने मुझे पूरा किया है। मैं अपने जीवन में इस नए चैप्टर को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं और बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।"

 

 इस तस्वीर में बबीता ऑफ व्हाइट ड्रेस में पति के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं और बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस पोस्ट के बाद बबीता फोगाट स्टार्स और फैंस की ओर से खूब शुभकामनाएं मिल रही है।

 


बता दें बबीता फोगाट साल 2019 में अपने बॉयफ्रेंड और मंगेतर सुहाग के साथ नच बलिए 9 में नजर आईं थी। हालांकि इस शो में दोनों का सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा। इसके अलावा आमिर खान, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म दंगल रेसलर गीता और बबीता फोगाट के ऊपर फिल्माई गई थी। इसमें दोनों के रेसलर बनने के सफर को दिखाया गया था। 

suman prajapati