Vacation Mood: 9 सालों में बेहद बोल्ड हो गई हैं ''बालवीर'' की ये छोटी बच्ची, मोनोकनी में अनुष्का सेन ने फ्लाॅन्ट की बैक

11/29/2021 3:22:05 PM

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने बतौर चाइल्स आर्टिस्ट एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इनके निभाए किरदारों को भी लोगों ने काफी पसंद किया। आज इनमें से कई एक्ट्रेसेज की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं। कई एक्टिंग से प्रोड्यूसर बन गई हैं तो कई अपने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं अनुष्का सेन।

वैसे तो अनुष्का ने 'देवों के देव महादेव' में यंग पार्वती का किरदार निभाया था लेकिन उन्हें असल पहचान साल 2012 में आए  सुपरहीरो शो 'बालवीर' से मिली थी। शो में उन्होंने मेहर दांगली नाम की एक छोटी बच्ची का किरदार निभाया था।

अब अनुष्का क्यूटनेस का ठप्पा हटाकर बोल्ड बाला बन चुकी हैं। इन दिनों उनका बोल्ड अवतार सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। दरअसल,  अनुष्का सेन इन दिनों काम से छुट्टी लेकर मालदीव में फैमिली संग वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं।

अपने मालदीव वेकेशन से उन्होंने एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर की हैं जो इस वक्त चर्चा का विषय हैं। अनुष्का मल्टी कलर लाइनिंग बैकलेस मोनोकनी में अपनी कुछ सुपर सिजलिंग फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरों में अनुष्का मोनोकनी पहने पूल में एन्जॉय करती हुई।

पूल किनारे बैठी अनुष्का कातिलाना अंदाज में अपनी बैक फ्लाॅन्ट कर रही हैं। नुष्का के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट से साफ जाहिर है कि वो अपने वेकेशन को कितना एन्जॉय कर रही हैं।

काम की बात करें तो अनुष्का हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आईं थी। इसके अलावा अनुष्का कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। 

 


 

Content Writer

Smita Sharma