बी-टाउन की इन हसीनाओं ने बदली Step Moms की परिभाषा, मान्यता से 9 साल छोटी है संजय की बेटी

5/10/2020 11:35:13 AM

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर स्टेप मदर्स के किरदार बेहद खराब दिखाया जाता है जबकि असल जिंदगी में बी टाउन की सौतेली मांएं अपने बच्चों के लिए एक अच्छी दोस्त साबित हुई हैं।  इन नई मॉम्स ने स्टेप मॉम्स की छवि को बदलकर रख दिया। आज हम मदर्स डे पर ऐसी कुछ स्टेप माॅम्म के बारे में बताएंगे जिन्होंने सौतेले शब्द के मायने को ही बदलकर रख दिया। 

सलमान खान-हेलेन

बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान ने दो शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी का नाम सलमा खान और दूसरी पत्नी का नाम हेलेन हैं। खान परिवार में हेलेन ने खास जगह बनाई है। हेलेन सलमान के दिल के बेहद करीब है। सलमान ने कभी भी अपनी रियल माॅम और स्टेप माॅम में फर्क नहीं किया। 


 

करीना कपूर खान-सारा अली खान 

करीना और सारा में सिर्फ 9 साल का अंतर है। सैफ से शादी करने के बाद करीना ने अपने सौतेले बच्चों को कभी अपना दुश्मन नहीं समझा बल्कि वह एक अच्छी दोस्त की तरह उन्हें मिलती हैं। सारा को अक्सर करीना के साथ मस्ती करते देखा जाता है। इतना ही नहीं सारा करीना की बहुत बड़ी फैन भी हैं। 

 मान्यता दत्त-त्रिशाला

संजय दत्त की सबसे बड़ी बेटी त्रिशाला उम्र में मम्मी मान्यता से सिर्फ 9 साल छोटी हैं। मान्यता और त्रिशाला एक दूसरे के काफी क्लोज हैं। आए दोनों मां-बेटी एक दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर होती रहती हैं।

पूजा भट्ट-सोनी राजदान

पूजा महेश भट्ट की बड़ी बेटी हैं। पूजा और उनकी स्टेप मॉम सोनी राजदान में 15 साल का अतंर हैं। पूजा की अक्सर सोनी के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग नजर आती हैं। सोनी ने आलिया और पूजा में कोई भेदभाव नहीं रखा है। दोनों के साथ उनका एक जैसा रिश्ता हैं। कोई इवेंट हो यां अवॉर्ड फंक्शन अक्सर पूजा और सोनी को एक साथ पोज देते हुए देखा जाता है। 

 

सुप्रिया पाठक-शाहिद कपूर

बॉलीवुड के साथ ही छोटे पर्दे पर मशहूर एक्ट्रैस सुप्रिया पाठक किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। आपको बता दे कि सुप्रिया, शाहिद कपूर की सौतेली मां है लेकिन फिर भी शाहिद और उनकी मां के बीच का रिश्ता बेहद अच्छा हैं।

किरण राव-जुनैद खान

आमिर खान की पत्नी किरण राव का अपने दोनों सौतेले बच्चों के साथ बेहद प्यारा रिश्ता है। आमिर के बड़े बेटे जुनैद अपनी सौतेली मां किरण से करीब 21 साल छोटे हैं।   

शबाना आजमी-फरहान अख्तर 


जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी थीं, जिनसे उन्हें दो बच्चे हैं फरहान अख्तर और जोया अख्तर। शबाना अपने दोनों सौतेले बच्चों के बेहद करीब हैं और यह दोनों भी अपनी स्टेप मॉम के बेहद करीब हैं। फरहान की अक्सर शबाना के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है। 

Smita Sharma