जश्न-ए-आजादी में डूबा बाॅलीवुड...'लाल सिंह चड्ढा' के बायकॉट पर बिफरीं मोना सिंह पढ़िए बाॅलीवुड की टाॅप 10 खबरें

8/16/2022 4:43:19 AM

मुंबई: 15 अगस्त को हर कोई देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ को सेलिब्रेट करने जा रहा है। आजादी के 75 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'हर घर तिरंगा' मुहिम की शुरुआत की। ऐसे में बाॅलीवुड में भी इस की धूम देखने को मिली। इसके अलावा हाॅलीवुड से  स्टैंड अप कॉमेडियन और एक्टर टेडी रे के निधन की खबर सामने आई। वहीं मोना सिंह 'लाल सिंह चड्ढा' के बायकॉट पर बयान दिया।  इसके अलावा सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी। आइए डालते हैं टाॅप 10 पर एक नजर...

 

 'हर घर तिरंगा': परिवार संग  शाहरुख खान का देश के राष्ट्रध्वज को सलाम

आज यानि 15 अगस्त को हर कोई देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ को सेलिब्रेट करने जा रहा है। आजादी के 75 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'हर घर तिरंगा' मुहिम की शुरुआत की। इस मुहिम में केंद्र सरकार ने 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर घर में तिरंगा लगाने की अपील की। जब पूरा देश आजादी के इस रंग में रंगा हो तो भला हमारा बॉलीवुड कहां पीछे रह सकता है। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी सरकार के ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के लिए हजारों भारतीय नागरिकों में शामिल हो गए हैं। एक्टर ने मुंबई में अपने घर मन्नत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उनकी पत्नी गौरी खान ने झंडे के साथ परिवार की एक तस्वीर शेयर की।

 

जश्न-ए-आजादी में डूबा बाॅलीवुड

 

बी-टाउन इंडस्ट्री में हर त्योहार की धूम देखने को मिलती हैं। आज स्वतंत्रता दिवस है ऐसे में पूरा बॉलीवुड आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। बाॅलीवुड स्टार्स ने हर एक देशवासी को आजादी के पर्व की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इतना ही नहीं स्टार्स ने हर घर तिरंगा कैपेन में भी हिस्सा लिया। 

 

घर में मृत पाए गए स्टैंडअप कॉमेडियन टेडी रे

 फेमस एचबीओ सीरीज पॉज विद सेम जे में काम कर चुके स्टैंड अप कॉमेडियन और एक्टर टेडी रे दुनिया से चल बसे। टेडी रे ने 32 की उम्र में अंतिम सांस ली। इस दुखद खबर की जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी।  विदेशी मीडिया के मुताबिक कैलिफोर्निया के रैंचो मिराज के प्राइवेट हाउस में मृत पाए गए।  

 

 

प्रियंका ने शेयर की मालती मैरी क्यूट तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस समय पेरेंटहुड लाइफ को एंजाॅय कर रहे हैं। कपल ने इसी साल सेरोगेसी के जरिए एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। बेटी संग बिताए हर पल को निकयंका कैमरे में कैप्चर करते हैं। इसके साथ ही इन पलों को फैंस के साथ भी शेयर करते हैं। प्रियंका अक्सर की लाडली की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं हालांकि इन फोटोज में हमेशा ही मालती मैरी के चेहरे पर इमोजी लगी होती है। हाल ही में प्रियंका ने इंस्टा स्टोरी पर  मालती मैरी  की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

 

तिरंगे की रोशनी से जगमगाया मुकेश अंबानी का एंटीलिया

 आज देश अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस बार का स्वतंत्रता दिवस कई मायनों में खास है। जहां एक तरफ देश के ऐतिहासिक स्मारक और सरकारी इमारतों को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है। वहीं 'हर घर तिरंगा' अभियान का असर हर गली-मुहल्ले में देखने को मिल रहा है। लोग बहुत ही खुशी और उत्साह के साथ अपने घर की छतों, दुकानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे हैं।  देश सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अबांनी का घर एंटीलिया भी तिरंगे की रोशनी से जगमगा रहा है।

 

मां बनी सानिया मिर्जा की छोटी बहन अनम

सानिया मिर्जा की छोटी बहन अनम मिर्जा और उनके पति असद अजहरुद्दीन के घर हाल ही में पहले बच्चे की किलकारी  गूंजी है। अनम मिर्जा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया और वह मम्मी कलब में शामिल हो गईं हैं। इस खुशखबरी को कपल ने इंस्टा अकाउंट के जरिए फैंस के साथ शेयर किया।

 

आमिर खान ऐसा क्या किया जो... 'लाल सिंह चड्ढा' के बायकॉट पर बिफरीं मोना सिंह

 

बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म  'लाल सिंह चड्ढा' हाल ही में रिलीज हुईं है। इस फिल्म के जरिए आमिर खान ने  लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की।  फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के वक्त से ही सोशल मीडिया पर कुछ लोग आमिर और उनकी फिल्म के खिलाफ खड़े हो गए थे। वहीं फिल्म की रिलीज से कई दिन पहले ही ट्विटर पर #BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड करने लगा था। बायकॉट की मांग का असर 'लाल सिंह चड्ढा' के बिजनेस पर भी पड़ा है। आमिर खान और करीना कपूर खान तक लोगों से रिक्वेस्ट कर चुके हैं कि उनकी फिल्म को बायकॉट न किया जाए। अब इस पूरे बवाल पर फिल्म की एक और एक्ट्रेस मोना सिंह का रिएक्शन सामने आया है।मोना इस बात से बेहद खफा हैं। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर यह बायकॉट ट्रेंड इस तरह कैसे ज़ोर पकड़ रहा है?

 

सोनम कपूर ने कियारा-कृति को बताया  'अंडररेटेड'

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में  फेमस फिल्ममेकर करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण 7' का हिस्सा बनीं। शो में सोनम ने अपने कजिन भाई और एक्टर अर्जुन कपूर संग ग्रैंड एंट्री की। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद ये सोनम की पहली ऑन स्क्रीन अपीयरेंस थीं। सोनम और अर्जुन ने शो पर कई मस्ती भरे पल शेयर किए। इस दौरान फैशन डीवा सोनम बातों ही बातों में कुछ ऐसा कह गईं जिसे सुनकर अर्जुन कपूर हैरान हो जाते हैं। करण सोनम से पूछते हैं कि वो एक ऐसे एक्टर का नाम बताएं जो ओवररेटेड है। करण के सवाल पर सोनम ने कहा कि वो ओवररेटेड नहीं अंडररेटेड एक्टर्स का नाम बताना चाहेंगी। अंडररेटेड एक्टर्स पर बात करते हुए सोनम ने भूमि पेडनेकर, कृति सेनन और कियारा आडवाणी का नाम लिया।

 

 

भारती-हर्ष के लाडले पर भी चढ़ा आजादी का रंग

 

भारतीय कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अपने बेबी बॉय, लक्ष्य लिंबाचिया की प्यार भरी तस्वीरें शेयर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। कुछ मिनट पहले हर्ष ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेटे लक्ष्य की एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह ट्रेडिशनल आउटफिट में दिख रहे हैं।तस्वीर में लक्ष्य कुर्सी पर बैठकर बालकनी के नज़ारों का आनंद ले रहा था। लुक की बात करें तो वह ब्लू चिकनकारी कुर्ते और व्हाइट पजामे में बेहद क्यूट लग रहे हैं। उनके पीछे राष्ट्रीय ध्वज दिखाई दे रहे है। 

 

बेबीमून एंंजॉय कर मुंबई लौटे Parents To Be आलिया-रणबीर

 

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस समय अपने जीवन के सबसे खूबसूरत फेज को एंजाॅय कर रहे हैं। दोनों कुछ दिन पहले अपने बेबीमून के लिए गए थे। वहीं अब पेरेंट्स टू बी कपल मुंबई लौट आया है। रविवार को इस कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान Mom-To-Be आलिया भट्ट ब्लैक को-ऑर्ड सेट और व्हाइट ओवरसाइज़ जैकेट में कूल दिखीं।
 

 

Content Writer

Smita Sharma