बी सिंह ने रोमांटिक अंदाज के साथ की धमाकेदार एंट्री, 'बिलिनेयर' गीत रिलीज

4/8/2018 2:05:15 AM

जालंधर: मशहूर सिंगर बी सिंह का नया गाना 'बिलिनेयर' हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस गाने को बी सिंह ने खुद लिखा और इसका संगीत 'Ullumanati' ने दिया है। बी सिंह का गीत टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज किया गया है। बी सिंह के गीत का वीडियो बंटी और आशीष ने तैयार किया है। 

बता दें कि 3 मिनट 47 सेकंड के 'बिलिनेयर' गीत में बताया गया है कि एेसे ही कोई अरबपति नही बन जाता। उनके 'बिलिनेयर' गीत की वीडियो काफी रोमांटिक है।आशा करते हैं कि आज की जनरेशन को बी सिंह का गीत 'बिलिनेयर' पसंद आए। बता दें बी सिंह के इस गीत को जिस 'Ullumanati' कंपनी ने म्यूजिक दिया है, वो इससे पहले कई गानों को म्यूजिक दे चुके हैं। 

Punjab Kesari