B'day Special: ऐसा था किशोर दा का हॉस्टल, 10 रुपए में मिला था कॉलेज में एडमिशन

8/4/2019 1:03:44 PM


तड़का टीम।  बॉलीवुड के ऑलराउंडर किशोर कुमार का आज जन्मदिन है। ऑलराउंडर इसलिए क्यूंकि वह गायक, संगीतकार, अभिनेता, निर्देशक और लेखक सब हैं। 4 अगस्त 1929 को जन्मे किशोर कुमार का जन्म मध्यप्रदेश के खंडवा में हुआ था। आज इस मौके पर हम आपको उनके एक गाने से जुड़ा हुआ अनसुना किस्सा बताएंगे-


किशोर कुमार ने यूँ तो बॉलीवुड में ढेर सारे सुपरहिट गाने दिए हैं। सुपरहिट गानों में से एक, फिल्म चलती का नाम गाडी का 'पांच रुपय्या बारह आना' गीत इंदौर के क्रिश्चियन कॉलेज की कैंटीन में काका की उधारी से प्रेरित था।

उस कॉलेज में एडमिशन के लिए किशोर कुमार के 10 रूपए फीस जमा करनी पड़ी थी। साथ ही उनको यह भी बताना पड़ा कि उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा 3rd डिवीजन में पास की है। मशहूर कलाकार किशोर कुमार की ये यादें कॉलेज ने संभाल कर रखी हैं। खंडवे वाले किशोर कुमार ने क्रिश्चियन कॉलेज में 21 जून 1946 को एडमिशन लिया था और ढाई साल तक BA की पढाई करी। पढाई के अंतिम दिनों में वो मुंबई चले गए, और उन्हें पढाई छोड़नी पड़ी। उनके कॉलेज फॉर्म में उनका कुल भी लिखा हुआ है। फॉर्म में उन्होंने अपने आपको आर्य बंगाली ब्राह्मण बताया है। उनके भाई अनूप कुमार भीइसी कॉलेज से पढ़े थे। 


उनके जन्मदिन के मौके पर विश्वविद्यालय उनके नाम पर स्मारक या कोई स्मृति बनाने पर विचार कर रहा है। सम्भावना है कि BA म्यूजिक का कोर्स भी शुरू हो सकता है  

नेता और अभिनेता सभी उनको जन्मदिन की शुभकामनांए दे रहे हैं-

Smita Sharma