पहली बार इरफान खान के बेटे बाबिल से मिल भावुक हुए आयुष्‍मान खुराना, दिवंगत एक्टर को याद कर लिखी कविता

3/28/2021 1:38:01 PM

मुंबई: एक्टर इरफान खान भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें लोगों के जहन में हैं। हाल ही में दिवंगत एक्टर को  फिल्मफेयर में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया है। इसके अलावा इरफान को उनकी आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में भी दमदार एक्टिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजा गया। इस अवाॅर्ड को लेने इरफान के बेटे बाबिल पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर आयुष्मान खुराना बाबिल से मिले।

दिवंगत एक्टर के बेटे को पहली बार मिल आयुष्मान खुराना काफी भावुक हो गए जिसके बाद उन्होंने इरफान खान के लिए एक प्यारी सी कविता लिखी। आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टा पर इरफान खान की पेटिंग शेयर कर लिखा- 'ये बांद्रा में कहीं पर है, लेकिन वो कहीं शांति से हैं। अपनी दोहरी जीत का जश्न मना रहे हैं। बेस्ट एक्टर और लाइफटाइम एचीवमेंट अवॉर्ड! मुझे फिल्मफेयर अवॉर्ड बाबिल को देने का मौका मिला। मैं इस खूबसूरत लड़के से पहली बार मिला। बाबिल भविष्य में काफी अच्छा करेगा।'
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

एक्टर ने आगे लिखा-'हम कलाकार एक खास प्रजाति के होते हैं। हमारी कमजोरियां होती हैं, कल्पनाएं और सिद्धांत होते हैं। हम अवलोकन और अनुभवों पर निर्भर होते हैं। हम पर्दे और मंच पर कई बार जीते और मरते हैं, लेकिन उन प्रस्तुतियों की शक्ति हमें अमर बना देती है।'

आयुष्मान ने इरफान के लिए जो कविता लिखी उसके बोले कुछ ऐसे हैं- 'कलाकारों का कभी अतीत नहीं होता, कभी वर्तमान नहीं होता। जब भी कोई कलाकार जाता है उसका इस तरह से सम्मान नहीं होता, क्योंकि हर कोई फनकार इरफान नहीं होता।'

साल 2020 में 29 अप्रैल को 53 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा।  इरफान खान काफी समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसकी वजह से उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 

Content Writer

Smita Sharma