भाषा विवाद पर आयुष्मान खुराना की दिल छू लेने वाली बात-''भाषाएं चाहे अनेक हों पर दिल एक होना चाहिए''

5/25/2022 1:05:37 PM

मुंबई: हिंदी भाषा को लेकर हो रही बहसबाजी पर जल्द ब्रेक लगना मुश्किल दिख रहा है। इंडियन सिनेमा में ऐसा कभी नहीं हुआ होगा जब दो फिल्म इंडस्ट्री के बीच विवाद चला हो। वहीं बाॅक्स ऑफिस पर जिस तरह से साउथ मूवीज का बॉक्स ऑफिस पर डंका बजा है उसके बाद से लोगों में बॉलीवुड मूवी का क्रिटिसिज्म बढ़ा है। हिंदी के राष्ट्रभाषा होने पर साउथ और नॉर्थ इंडस्ट्री के बीच बहसबाजी हो रही है। आए दिन कोई ना कोई स्टार इस मुद्दे पर अपनी राय रख रहा है। वहीं अब आयुष्मान खुराना ने भी इसे लेकर अपनी राय दी। उन्होंने भाषा विवाद पर दिल छू जाने वाली बात की।

PunjabKesari

इंटरव्यू में आयुष्मान ने कहा- 'हम वास्तव में एक भाषा को सबसे आगे नहीं रख सकते भारत वह देश नहीं है। हमारे पास कई भाषाएं, धर्म, क्षेत्र, समुदाय और जातियां हैं। प्रत्येक भाषा समान रूप से महत्वपूर्ण है। हमें अपने राष्ट्र की प्रत्येक भाषा को समान महत्व देना चाहिए।'

PunjabKesari

उन्होंने जोर देकर कहा-'भाषा चाहे अनेक हैं पर लोगों का दिल एक होना चाहिए। इस पर हमें फोकस करना चाहिए आप ही बताएं, जिसे बचपन से हिंदी बोलना नहीं आता अचानक से उससे कहा जाए कि हिंदी सीख लो और यही बोलो तो कैसा महसूस होगा।मुझे ही कोई कहे कि आज से आप तमिल बोलेंगे, तो मैं खुद हैरान हो जाऊंगा। देखिए ये प्रैक्टिस है। प्रैक्टिकल ही नहीं है इसलिए हमें हर भाषा को तरजीह देनी चाहिए। अगर हम साउथ की फिल्में देख रहे हैं तो वहां की भाषा को अपना ही लिया है।'

बता दें कि आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म 'अनेक' भाषा के आधार पर लोगों के साथ होने वाले भेदभाव जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था जिसमें भाषा विवाद की एक झलक देखने को मिली थी। ट्रेलर के इस सीन में आयुष्मान कार में बैठकर एक व्यक्ति से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वह उस आदमी से पूछते हैं कि आपको क्यों लगता है कि वह उत्तर भारत से हैं। इस पर वह शख्स कहता है कि उनकी हिंदी साफ है शायद इसलिए। इस पर आयुष्मान सवाल करते हैं कि हिंदी तय करती है कि कौन उत्तर और कौन दक्षिण से है? आयुष्मान के इस सवाल का वह शख्स कोई जवाब नहीं दे पाता।'

PunjabKesari

'अनेक'  का निर्देशन अनुभव सिन्हा कर रहे हैं। इसमें आयुष्मान को एक अंडरकवर पुलिस वाले के रूप में दिखाया गया है जो भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में शांति बहाल करने के मिशन पर है। नागालैंड की रहने वाली मॉडल एंड्रिया केविचुसा इस फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म 27 मई को रिलीज हो रही है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News