लिप सर्जरी पर ट्रोल करने वालों को आयशा टाकिया का मुंहतोड़ जवाब- ''आप नहीं जानते कि लोग क्या...''
7/20/2021 10:37:33 AM
बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री में वॉन्टेड गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस आयशा टाकिया अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं, लेकिन खूबसूरत आयशा कई बार अपनी फेशियल सर्जरी को लेकर ट्रोल भी हो चुकी हैं। बीते दिनों उन्हें अपनी लिप सर्जरी के लिए सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल होना पड़ा, जिस पर हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल, आयशा टाकिया ने कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो ग्रीन सूट पहने अपनी फिगर और खूबसूरती फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। लेकिन इस वीडियो में आयशा के होंठ थोड़े अजीब लग रहे थे। बस फिर क्या, यूजर्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
ट्रोलिंग के बाद अब आयशा टाकिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और इसके कैप्शन में लिखा- 'हमेशा प्यार और मुस्कान बिखेरें। आप नहीं जानते कि लोग क्या कर रहे हैं।'
अब आयशा का ये नया वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है और लोग पर भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो पर भी कई उन्हें ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं तो कई उनकी स्माइल और खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।
काम की बात करें तो आयशा ने साल 2004 में फिल्म टारजन द वंडर कार से की थी। इसके बाद वह वॉन्टेड, टार्जन द वंडर कार, शादी नंबर 1, डोर जैसी फिल्मों में नजर आईं।