स्किनफिट गाउन में आयशा ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, रेड ''पटाखा'' बन ''डाॅक्टर सई जोशी'' ने उड़ाई फैंस की नींद

11/9/2023 4:20:10 PM

मुंबई: 'गुम है किसी के प्यार में' की डाॅक्टर सई जोशी यानि एक्ट्रेस आयशा सिंह इन दिनों टीवी की दुनिया से दूर हैं। एक्टिंग से दूर आयशा ने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। लेकिन आयशा सोशल मीडिया के जरिए लगातार फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं।

हाल ही में आयशा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की जो इस समय चर्चा का विषय बनी हुईं हैं। शेयर की तस्वीरों में आयशा रेड कलर के बैकलेस गाउन में नजर आ रही हैं। इस गाउन में वह अपना कर्वी फिगर फ्लाॅन्ट कर रही हैं।

आयशा सिंह ने यूं तो न्यूड मेकअप किया है लेकिन उनकी रेड लिपस्टिक पर फैंस का दिल अटक गया है।

आयशा सिंह अपनी बैक फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। फोटो में आयशा पीछे मुड़कर जबरदस्त अंदाज में पोज दे रही हैं।

एक तस्वीर में आयशा सिंह अपना क्लीवेज फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि इंस्टाग्राम पर आयशा सिंह की काफी लंबी- चौड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 1.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

Content Writer

Smita Sharma