आदिल खान संग स्पाॅट हुईं अविका गौर, स्किनफिट ड्रेस में आनंदी बहू ने दिखाई परफेक्ट बाॅडी

9/17/2021 12:57:47 PM

मुंबई: एक्ट्रेस अविका गोर छोटे परदे के सबसे लोकप्रिय चेहरा है। अविका गोर ने 12 साल की उम्र में शो बालिका वधू से डेब्यू किया। उन्हें आज भी  बालिका वधू की आनंदी के रूप में याद किया जाता है। 'टीवी की आनंदी' इन दिनों अपने लुक्स को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। हाल ही में अविका की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में उनका स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है।

दरअसल, शुक्रवार को अविका गौर को एक्टर आदिल खान के साथ स्पाॅट हुईं। वह अपने साॅन्ग  ‘Qurbaan’  को प्रमोट करने आईं थीं।

इस दौरान अविका ब्लैक एंड व्हाइट स्किन फिट ड्रेस में नजर आ रही थीं। बालिका वधू फेम एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप, हाई बन से अपने लुक को पूरा किया था। डार्क रेड लिपस्टिक अविका के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

वहीं आदिल खान व्हाइट ट-शर्ट, ब्लैक पैंट और जैकेट में हैंडसम लग रहे हैं। मीडिया के सामने दोनों ने एक-दूसरे के साथ कई पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

बता दें कि अविका ने 'बालिका वधू' शो में तीन साल तक काम किया था। इसके बाद अविका नए शो 'ससुराल सिमर का' में नजर आईं थी। इस शो में भी अविका ने एक बहू का रोल निभाया था। सीरियल्स के अलावा अविका कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।  

 

Content Writer

Smita Sharma