''द हॉर्स विस्परर'' राइटर निकोलस इवांस का हार्ट अटैक से निधन,72 की उम्र में ली अंतिम सांस

8/16/2022 10:20:57 AM

लंदन: आर्ट की दुनिया से हाल ही में दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि मशहूर ब्रिटिश लेखक और पत्रकार निकोलस इवांस का निधन हो गया है। उन्होंने 72 की उम्र में अंतिम सांस ली।  जानकारी सामने आई है कि 9 अगस्त को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उनका निधन हो गया। 

PunjabKesari

निकोलस इवांस ने वैसे तो कई रचनाएं की हैं लेकिन उन्हें 1995 में 'द हॉर्स विस्परर' लिखने के लिए जाना जाता है। इसकी 20 मिलियन प्रतियां छपवाईं गई थीं। निकोलस इवांस के द्वारा लिखी गई 'द हॉर्स विस्परर' पर 1998 में एक हॉलीवुड फिल्म बनाई गई जिसे रॉबर्ट रेड फोर्ड द्वारा निर्देशित किया गया। 

PunjabKesari

फिल्म की कहानी कुछ इस तरह से थी कि एनी की बेटी ग्रेस और उसका घोड़ा एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं जो उसके दिमाग पर काफी गहरा असर डालता है। तब एनी कानाफूसी करने वाले टॉम एक घोड़े की मदद लेती है जो उसे संभलने में मदद करता है।  फिल्म ने दुनियाभर में तकरीबन 186 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। उपन्यासकार निकोलस इवांस न सिर्फ लेखक थे बल्कि वह 1970 में एक दशक तक पत्रकार के रूप में भी कार्य कर चुके थे। उन्होंने बेरुत युद्ध को बई कवर किया था। 

PunjabKesari

उन्होंने "मर्डर बाय द बुक," "एक्ट ऑफ बेट्रेयल," 'सीक्रेट वेपन' और .जस्ट लाइक ए वूमन" के लिए अपने पहले उपन्यास पर काम शुरू करने से पहले एक पटकथा लेखक और टेलीविजन निर्माता के रूप में काम किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News