फैंस को पसंद आया सलीम खान का अंदाज,कहा-‘बाप आखिर बाप होता है’

1/7/2019 3:12:41 PM

मुंबई: काॅमेडियन कपिल शर्मा ने 'द कपिल शर्मा शो' के साथ छोटे पर्दे पर वापसी कर ली है। कपिल के शो ने आते ही धमाल मचा दी। बीते एपिसोड में शो में सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और सलीम खान ने शिरकत की और दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया।

इस दौरान सलीम खान ने न सिर्फ अपने किस्से लोगों के साथ शेयर किए बल्कि अपने बच्चों की कमियों का भी खूब मजाक उड़ाया। सलाीम का यह अंदाज लोगों को काफी पंसद आया कि लोगों ने इस एपिसोड को अब तक का सबसे बेहतरीन एपिसोड करार दे रहे हैं।

फैंस ने सोशल मीडिया पर सलीम की तारीफ में कई ट्वीट किए। एक यूजर ने लिखा कि सलीम खान साहब ने दिखा दिया कि बाप-बाप होता है। इतना ही नहीं शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू भी यह कहने पर मजबूर हो गए कि यह उनकी जिंदगी का सबसे बेहतरीन एपिसोड है।


बता दें कि कपिल के शो ने आते ही धमाल मचा दी। कपिल ने इस बार अपनी नई टीम के साथ शो में वापसी की। इस बार शो में चंदन प्रभाकर, भारती सिंह, किक्कू शारदा और कृष्णा अभिषेक जैसे कॉमिक स्टार्स हैं।

 

 


 

Smita Sharma